124 पूर्व IAS-IFS अधिकारियों ने खुला पत्र जारी कर चुनाव आयोग और SIR प्रक्रिया का बचाव किया है, बिना सबूत चुनावी गड़बड़ी के दावों को सिरे से खारिज किया।
दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिए गए CJP फाउंडर अभिजीत दिपके को उनकी दादी के निधन की जानकारी दी और मानवीय आधार पर घर जाने में मदद की पेशकश की।
मुंबई के अगस्त क्रांति मैदान में CJP के प्रदर्शन के दौरान बॉलीवुड अभिनेता इमरान खान को पुलिस ने हिरासत में लिया। अभिनेता ने कहा कि वे नागरिक के तौर पर आवाज़ दबाए जाने का विरोध करने आए थे।
Oct 10, 2026 08:03 PM
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और तमिलनाडु के नेता एम.के. स्टालिन ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर तीखा हमला बोलते हुए तानाशाही के आरोप लगाए हैं।
बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने राहुल गांधी और विपक्ष पर देश को अस्थिर करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि 140 करोड़ देशवासी उनकी साजिशों को नाकाम कर देंगे।