कोलकाता। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पश्चिमं बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के रघुनाथगंज (जंगीपुर) में रामनवमी के दिन
CM ममता बनर्जी ने मुर्शिदाबाद जिले के रघुनाथगंज की घटना के लिए भाजपा और चुनाव आयोग को बताया जिम्मेदार |
कोलकाता। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पश्चिमं बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के रघुनाथगंज (जंगीपुर) में रामनवमी के दिन तोड़फोड़-आगजनी की घटना के लिए चुनाव आयोग और भाजपा को जिम्मेदार बताया। उन्होंने कहा कि दंगा की स्थिति पैदा की जा रही है। वे रामनवमी के दिन जुलूस निकालने की विरोधी नहीं है, लेकिन जुलूस के लोग तोड़फोड़-आगजनी करें, यह बर्दाश्त नहीं किया सकता।
उन्होंने कहा कि उनके हाथ में कुछ नहीं है, उनके अधिकार छीन लिए गए है। वे कुछ नहीं कर पा रही है। चुनाव आयोग ने भाजपा के इशारे पर तमाम अधिकारियें को बदल दिया है और अब स्थिति संभाल नहीं रही है। रामनवमी में लोगों ने हथियार लेकर जुलूस निकाला और प्रशासन देखता रहा।
पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के रघुनाथगंज (जंगीपुर) में रामनवमी के दिन हुए संघर्ष-तोड़फोड़-आगजनी करने के आरोप में पुलिस ने तीस लोगों को गिरफ्तार किया है, जिसमें आरएसएस के एक और हिंदू परिषद के नेता हैं। कानून व्यवस्था कायम करने बाबव शहर में राज्य पुलिस और केंद्रीय बल तैनात है। चुनाव आयोग ने यहां के लिए तैनात पुलिस अबजर्बर को हटा दिया है।
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/ngt-cracks-down-on-illegal-groundwater-extraction-in-up/152442