प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

प्रदेश में 7.05 तो...

MP News : प्रदेश में 7.05 तो दूसरे राज्यों को 3.81 रु प्रति यूनिट बिजली

जबलपुर। मध्य प्रदेश में आम जनता पर बिजली का बोझ बढ़ने जा रहा है। प्रदेश के उपभोक्ताओं को बिजली...

mp news  प्रदेश में 705 तो दूसरे राज्यों को 381 रु प्रति यूनिट बिजली

प्रदेश में 7.05 तो दूसरे राज्यों को 3.81 रु प्रति यूनिट बिजली |

जबलपुर। मध्य प्रदेश में आम जनता पर बिजली का बोझ बढ़ने जा रहा है। प्रदेश के उपभोक्ताओं को बिजली 7.05 रुपये प्रति यूनिट के हिसाब से मिल रहा है, वहीं, दूसरे राज्यों को मात्र 3.81 रुपये प्रति यूनिट में बिजली सप्लाई करने पर सवाल उठ रहे हैं। इस स्थिति के चलते 200 यूनिट तक बिजली खर्च करने पर उपभोक्ताओं का बिल लगभग 1600 रुपये तक पहुंच सकता है।

दूसरे राज्यों को सस्ती बिजली पर उठे सवाल

जबलपुर में इस मुद्दे को लेकर लोगों ने विरोध प्रदर्शन भी किया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि प्रदेश के नागरिकों से ज्यादा दर पर वसूली कर बाहर सस्ती बिजली देना गलत है और इसकी जांच होनी चाहिए।

नया बिजली टैरिफ लागू हुआ

दरअसल, मध्य प्रदेश विद्युत नियामक आयोग ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए नया बिजली टैरिफ जारी किया है। नए टैरिफ के अनुसार औसतन 4.80% की बढ़ोतरी की गई है। इसका असर प्रदेश के करीब 1.90 करोड़ बिजली उपभोक्ताओं पर पड़ेगा और उनके बिजली बिल में वृद्धि होगी। नए टैरिफ लागू होने के बाद आम उपभोक्ताओं के मासिक खर्च में बढ़ोतरी तय मानी जा रही है, जिससे लोगों में नाराजगी देखी जा रही है।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/census-in-up-from-may-22-to-june-20/152689
 

Related to this topic: