शेयर बाजार में आज भारी उतार चढ़ाव देखने मिला। महीने और हफ्ते के पहले दिन शेयर बाजार में मुनाफावसूली देखने को मिली। आज सेंसेक्स दिन के उच्चतम स्तर से 500 अंकों से ज्यादा की गिरावट के साथ बंद हुआ।
शेयर बाजार मेंं मुनाफावसूली हावी, सेंसेक्स ऊपरी स्तर से पांच सौ अंक टूटा
सेंसेक्स 64.77 अंक गिरा जबकि निफ्टी फिर 26000 के नीचे बंद हुआ
मुंबई।
भारतीय शेयर बाजार में आज भारी उतार चढ़ाव देखने मिला। महीने और हफ्ते के पहले दिन शेयर बाजार में मुनाफावसूली देखने को मिली। आज सेंसेक्स दिन के उच्चतम स्तर से 500 अंकों से ज्यादा की गिरावट के साथ बंद हुआ। जबकि निफ्टी 50 अपने इंट्राडे हाई से 150 अंक की गिरावट के साथ क्लोज हुआ। निफ्टी 26000 के बेंचमार्क से नीचे बंद हुआ। यह गिरावट अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया रिकॉर्ड लो लेवल पर पहुंचने के बाद आई। रुपया डॉलर के मुकाबले 90 के करीब पहुंच गया।
सोमवार को BSE सेंसेक्स अपने पिछले बंद स्तर से 64.77 अंक या 0.08% कमजोर होकर 85,641.90 के लेवल पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 27.20 अंक या 0.10 लुढ़ककर 26,175.75 के लेवल पर बंद हुआ।
GDP में भारी वृद्धि की घोषणा के बावजूद RBI द्वारा फिलहाल रेपो रेट में कटौती नहीं किये जाने के संकेत, कमजोर ग्लोबल संकेतों और इंटरेस्ट रेट आउटलुक को लेकर चिंताओं के बीच इन्वेस्टर्स ने प्रॉफिट बुक किया है। यह रुपये के अब तक के सबसे निचले स्तर पर गिरने से भी इन्वेस्टर्स के सेंटिमेंट पर असर पड़ा।
शेयर बाजार में निवेशक कई हफ्तों से सतर्कता बरत रहे
इस बीच नवंबर में GST कलेक्शन भी उम्मीद से कम रहा, कई सामानों पर GST दरें कम की गई थीं, इसलिए कलेक्शन घटा है। इसका बाजार पर असर पड़ा है। हालांकि इस सुस्ती के बीच ऑटो सेक्टर चमक रहा है। नवंबर में कार-बाइक की बिक्री शानदार रही। इसके पीछे GST दरें कम होना, महंगाई नरम रहना और वेडिंग सीजन में भारी डिमांड मुख्य वजहें हैं। लिहाजा, ऑटो इंडेक्स बाकी बाजार से कहीं बेहतर प्रदर्शन कर रहा है।
शुरुआती कारोबार में शानदार तेजी देखी गई और इसने नया रिकॉर्ड बना दिया। आज BSE Sensex ने करीब 450 अंकों की तेजी के साथ 86,159.02 के नए ऑल टाइम हाई को छू लिया। दूसरी तरफ Nifty 50 भी 123 अंक बढ़कर 26325.80 के लेवल पर पहुंच गया। हालांकि, इसके बाद प्रॉफिट बुकिंग का दबाव भी दिखा, जिसके चलते बाजार अपनी पूरी बढ़त गंवा दी। Sensex अपने आज के हाई से करीब 500 अंक टूट गया है।
आज के चढ़ने वाले शीर्ष शेयर -
सेंसेक्स में शामिल सभी कंपनियों में सबसे अधिक टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स के शेयरों ने बढ़ोत्तरी दर्ज की है। ये 1.93 प्रतिशत के उछाल के साथ बंद हुए, जबकि मारुति सुजुकी के शेयर 1.37 प्रतिशत के उछाल के साथ बंद हुए। इसके बाद BEL के शेयर 1.36 प्रतिशत मजबूत होकर बंद हुए, जबकि कोटक बैंक के शेयर 1.12 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज किए हैं। वहीं, HCL Tech के शेयरों में 0.95 प्रतिशत की तेजी आई है।
आज के गिरने वाले शीर्ष शेयर -
बजाज फाइनेंस के शेयर 1.65 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की है, जबकि सन फार्मा के शेयर 1.28 प्रतिशत टूटकर बंद हुए। इसके बाद ट्रेट के शेयर 0.76 प्रतिशत लुढ़ककर बंद हुए, जबकि SBI के शेयरों ने 0.65 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की है। वहीं, बजाज फिनसर्व 0.55 प्रतिशत गिरकर बंद हुआ।
इसे भी पढ़ेंः
प्रतिभाशाली भारतीयों से अमेरिका को बहुत फायदा हुआ: एलन मस्क
https://www.primenewsnetwork.in/world/talented-indians-are-asset-of-usa/99476