प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

ठीक से खड़ा भी नहीं हो पा रहा था

बच्चों को नशे  में पढ़ाने पहुंचा शराबी शिक्षक

जिले के मेहदवानी विकासखंड में सरसी एकीकृत माध्यमिक स्कूल में एक शिक्षक शराब के नशे में स्कूल पहुंचे। कक्षा में वह अपने पैर पर खड़ा  नहीं हो पा रहे थे।

बच्चों को नशे  में पढ़ाने पहुंचा शराबी शिक्षक

Madhya Pradesh डिंडौरी |

बच्चों को नशे  में पढ़ाने पहुंचा शराबी शिक्षकठीक से खड़ा भी नहीं हो पा रहा था 

डिंडौरी। जिले के मेहदवानी विकासखंड में सरसी एकीकृत माध्यमिक स्कूल में एक शिक्षक शराब के नशे में स्कूल पहुंचे। कक्षा में वह अपने पैर पर खड़ा  नहीं हो पा रहे थे। हेडमास्टर की  सूचना पर स्कूल प्रचार्य आर के चंद्रोल मौके पर पहुंचे। गामीणों की मदद से शिक्षक को स्कूल से बाहर निकाला गया। प्रचार्य ने मामले की रिपोर्ट तैयार कर जनजातीय कार्य विभाग के कार्यालय में रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिये हैं।
इस बीच, स्कूल प्रचार्य आर के चंदोल ने बताया कि होडमास्टर ने दो दिन पहले ही शिक्षक जानू सिंह धर्वे के नशे में स्कूल आने की जानकारी दी थी। बुधवार को निरीक्षण के दौरान पहली और दूसरी कक्षा के छात्रों को शिक्षक नशे की हालत में पढ़ाते मिले थे। मालूम हो कि एकीकृत माध्यमिक शाला में 1 से 8 कक्षा तक की पढ़ाई है। स्कूल में 77 छात्र व छातत्राएं हैं। स्कूल में हेड मास्टर पंचेश्ररी  और नियमित शिक्षक बुवनेश्वरी के साथ दो अतिथि शिक्षक भी अध्यापन का काम करते हैं। शिक्षक जानू सिंह धूर्व का स्थानांतरण एक साल पहले ही इस स्कूल में हुआ है। स्कूल में चार महिला शिक्षक भी हैं। ग्रामीणों में आक्रोश है और कार्रवाई की मांग की है।

Related to this topic: