प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News
  • कानपुर: मेयर प्रमिला पांडेय के पुत्र बंटी पांडेय उर्फ अमित का तलवार से केक काटने का वीडियो वायरल, पिछले साल भी तलवार और फरसे से काटा था केक, अभी तक पुलिस और प्रशासन ने इस मामले में कोई भी सख्त कार्रवाई नहीं की है
  • संभल: असमोली विधानसभा क्षेत्र के दारापुर गांव में आजाद समाज पार्टी का शक्ति प्रदर्शन, सैकड़ों लोगों ने SP छोड़ आजाद समाज पार्टी की सदस्यता ली, पंचायत–विधानसभा चुनाव में जीत का दावा किया
  • इटावा: प्रेम संबंधों के चलते एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की, आरोपी पत्नी वारदात के बाद अपनी नाबालिग बेटी को साथ लेकर प्रेमी संग फरार हो गई, पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी
  • संभल: तेज रफ्तार रोडवेज बस ने दो बाइक सवारों को रौंदा, एक युवक की मौके पर मौत, दूसरे की हालत गंभीर, घायलों को अस्पताल में कराया भर्ती
  • यूपी बजट सत्र से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, कहा- '11 फरवरी को पेश होगा बजट, आर्थिक सर्वेक्षण की रिपोर्ट भी प्रस्तुत होगी, हम यूपी को बीमारूपन से ब्रेकथ्रू स्टेट तक लाए'
  • कानपुर: अस्पताल की लापरवाही से नवजात की मौत का मामला, प्रसव के बाद नवजात बच्ची को वार्मर मशीन में रखा गया, मशीन में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, नवजात बच्चा पूरी तरह से झुलसा, बच्चे की मौके पर मौत
  • बस्ती: 2 दिन से लापता दरोगा का मिला शव, नदी में तैरता मिला लापता दरोगा अजय गौड़ का शव, बस्ती जिले के परशुरामपुर थाने में SSI के पद पर तैनात थे दरोगा अजय गौड़
  • संभल: प्रशासन ने काशीराम आवासीय कालोनी में आवासों को मुस्लिम समुदाय के कब्जों से मुक्त कराया, 50 से अधिक आवासों पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने पिछले 12 साल से किया हुआ था कब्जा
  • हाथरस: सड़क हादसे में 2 साल के मासूम की मौत, आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने जमकर किया हंगामा, पुलिस से नोकझोंक और धक्का-मुक्की के साथ पथराव भी किया, हालात बिगड़ने पर पुलिस ने भीड़ पर लाठियां बरसाई

लोकसभा में हंगामे के बाद आठ...

लोकसभा में हंगामे के बाद आठ विपक्षी सांसद निलंबित, चीन-लद्दाख मुद्दे पर अड़े राहुल गांधी

नियमों के उल्लंघन और लोकसभा स्पीकर की ओर कागज़ फेंकने के आरोप में आठ विपक्षी सांसदों को सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित कर दिया गया।

लोकसभा में हंगामे के बाद आठ विपक्षी सांसद निलंबित चीन-लद्दाख मुद्दे पर अड़े राहुल गांधी

Eight opposition MPs suspended amid Lok Sabha uproar |

नई दिल्ली। लोकसभा में मंगलवार को बजट सत्र के दौरान माहौल तब बेहद तनावपूर्ण हो गया, जब नियमों के उल्लंघन और लोकसभा स्पीकर की ओर कागज़ फेंकने के आरोप में आठ विपक्षी सांसदों को सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित कर दिया गया। यह कार्रवाई उस हंगामे के बीच हुई, जब कांग्रेस नेता और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी वर्ष 2020 में पूर्वी लद्दाख में चीन के साथ हुए गतिरोध का विशेष रूप से उल्लेख करने पर अड़े रहे।

लद्दाख-चीन गतिरोध पर बोलने पर अड़े राहुल गांधी

दो बार कार्यवाही स्थगित होने के बाद दोपहर तीन बजे सदन दोबारा शुरू हुआ, जहां राहुल गांधी ने स्पष्ट किया कि वे किसी पत्रिका में छपे लेख या पूर्व सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे के संस्मरणों का हवाला नहीं देंगे, बल्कि कैलाश रेंज में चीनी गतिविधियों और उस पर सरकार की प्रतिक्रिया को लेकर अपनी बात रखना चाहते हैं।

कागज़ फेंकने का आरोप, रिजिजू का प्रस्ताव पास

संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने नियमों का उल्लंघन करने और स्पीकर की ओर कागज़ फेंकने के लिए आठ सदस्यों को बजट सत्र के बाकी बचे समय के लिए सस्पेंड करने का प्रस्ताव पेश किया। वहीं, विपक्षी सदस्यों के विरोध के बीच सदन ने प्रस्ताव को मंज़ूर कर लिया। जिन विपक्षी सांसदों को सत्र के बाकी बचे समय के लिए सस्पेंड किया गया है, उनमें कांग्रेस के गुरजीत सिंह औजला, मणिकम टैगोर, अमरिंदर सिंह राजा वडिंग, किरण कुमार रेड्डी, डीन कोरियाकोस, हिबी ईडन, प्रशांत पोडोले और CPIM के एस वेंकटेश शामिल हैं।

निलंबित सांसदों का परिचय

गुरजीत सिंह औजला- ये अमृतसर से लगातार चुनाव जीतते आ रहे हैं। औजला पंजाब के सीमावर्ती इलाकों की समस्याओं, नशामुक्ति और किसानों के मुद्दों पर संसद में अपनी बात मजबूती से रखने के लिए पहचाने जाते हैं।

मणिकम टैगोर- ये कांग्रेस से सांसद हैं और तमिलनाडु से आते हैं। मणिकम टैगोर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हैं। वे संसद में अपनी आक्रामक शैली और दक्षिण भारत के मुद्दों को मुखरता से उठाने के लिए जाने जाते हैं।

अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग- ये लुधियाना से आते हैं और पंजाब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष भी हैं। युवा कांग्रेस की पृष्ठभूमि से आए वड़िंग अपनी तेज-तर्रार राजनीति के लिए मशहूर हैं और उन्होंने 2024 में रवनीत बिट्टू को हराकर जीत दर्ज की थी।

किरण कुमार रेड्डी- तेलंगाना के भुवनगिरी से सांसद चमाला किरण कुमार रेड्डी मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के करीबी माने जाते हैं और 2024 के चुनाव में भाजपा और बीआरएस को हराकर संसद पहुंचे हैं।

डीन कोरियाकोस- इडुक्की से सांसद डीन कोरियाकोस युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रहे हैं। ये इडुक्की के किसानों, विशेषकर पश्चिमी घाट और बफर जोन से जुड़े मुद्दों को संसद में जोर-शोर से उठाते हैं।

हिबी ईडन- एर्नाकुलम से जीते हिबी ईडन एनएसयूआई (NSUI) के पूर्व अध्यक्ष रह चुके हैं। वे केरल की युवा राजनीति का प्रमुख चेहरा हैं और संसद में शिक्षा व युवाओं से जुड़े मुद्दों पर सक्रिय रहते हैं।

प्रशांत पडोले- नाना पटोले के करीबी प्रशांत पडोले ने 2024 में भाजपा के गढ़ माने जाने वाले विदर्भ क्षेत्र में बड़ी जीत हासिल की। वे क्षेत्र में किसानों और ओबीसी समुदाय के मुद्दों पर सक्रिय हैं।

एस. वेंकटेशन- सीपीआई (एम) सांसद वेंकटेशन एक प्रसिद्ध तमिल लेखक और साहित्य अकादमी पुरस्कार विजेता हैं। वे संसद में तमिलनाडु के अधिकारों, संस्कृति और रेलवे से जुड़े मुद्दों को उठाने वाले सबसे मुखर सांसदों में से एक हैं।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/world/detention-of-top-pla-generals-raises-questions-over-xis-control/131780

चीन में गहराया पीएलए के नेतृत्व का संकट, वरिष्ठ जनरलों को हटाने पर उठ रहे सवाल

Related to this topic: