प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

Ayodhya : विवाह पंचमी के दिन ध्वजारोहण

Ayodhya : विवाह पंचमी के दिन ध्वजारोहण..ध्वज फहराने का मुहूर्त

Ayodhya Ram Mandir Dhwaja : अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर पर 25 नवंबर को ध्वजारोहण समारोह होगा.

ayodhya  विवाह पंचमी के दिन ध्वजारोहणध्वज फहराने का मुहूर्त

Ayodhya : विवाह पंचमी के दिन ध्वजारोहण..ध्वज फहराने का मुहूर्त |

Ayodhya Ram Mandir Dhwaja : अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर पर 25 नवंबर को ध्वजारोहण समारोह होगा. पीएम मोदी मंदिर में ध्वजारोहण करेंगे. ध्वज हिन्दू समुदाय के लिए काफी महत्वपूर्ण माना जाता है. यह ध्वज धार्मिक मान्यताओं से जुड़ा हुआ है. राम मंदिर पर लहराया जाना वाले ध्वज में त्रेता युग के प्रतीक चिन्ह शामिल किए गए हैं.

राम राज्य के आदर्शों को भी दर्शाया गया है. इसमें कोविदार वृक्ष के साथ सूर्य का चिन्ह शामिल है. सूर्य के बीच में 'ॐ' अंकित किया गया है, जो सनातन धर्म का सबसे बड़ा प्रतीक है. 25 नवंबर को ध्वजारोहण समारोह होगा. श्री राम और माता सीता का विवाह मार्ग शीर्ष मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी के दिन हुआ था. इस दिन का आध्यात्मिक महत्व है. गुरु तेग बहादुर ने अयोध्या में 48 घंटे तक ध्यान किया था.

पीएम मोदी के कार्यक्रम 

पीएम मोदी मंगलवार सुबह 10 बजे सप्तमंदिर जाएंगे. जहां महर्षि वशिष्ठ, महर्षि विश्वामित्र, महर्षि अगस्त्य, महर्षि वाल्मीकि, देवी अहिल्या, निषादराज गुहा और माता शबरी संबंधित मंदिर शामिल है. पीएम मोदी शेषावतार मंदिर भी जाएंगे. इसके बाद पीएम मोदी माता अन्नपूर्णा जाएंगे. वे रामलला गर्भगृह के दर्शन करेंगे.

दोपहर लगभग 12 बजे ध्वजारोहण का कार्यक्रम है. ध्वाजारोहण समारोह के बाद पीएम मोदी जनसभा को संबोधित करेंगे. जो ध्वज मदिर में फहराया जाएगा. ध्वज दस फीट ऊंचा है और बीस फीट लंबा है. ध्वज समकोण त्रिभुजाकार है. 

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/rajnath-singh-statement-sindh-will-be-back-in-india-tomorrow/98581

Rajnath Singh : राजनाथ सिंह ने रविवार को कहा कि आज सिंध की भूमि भले ही भारत का हिस्सा न हो, लेकिन सभ्यतागत रूप से सिंध हमेशा भारत का हिस्सा रहेगा और जहां तक भूमि का सवाल है, सीमाएं बदल सकती हैं. कौन जानता है? शायद कल सिंध फिर से भारत में लौट आए. वे दिल्ली में सिंधी समाज सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे.

Related to this topic: