मंडला। मध्य प्रदेश के खंडवा में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जिले की 17 वर्षीय नाबालिग को स्तन कैंसर हो गया। परिवार ने ध्यान नहीं दिया, जिससे 2 सेंमी से 20 सेमी तक फैल गया।
सत्रह की उम्र में ब्रेस्ट कैंसर, डाक्टर हैरान
जबलपुर में इलाज के बाद अब स्वस्थ
प्राइम न्यूज नेटवर्क
मंडला। मध्य प्रदेश के खंडवा में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जिले की 17 वर्षीय नाबालिग को स्तन कैंसर हो गया। परिवार ने ध्यान नहीं दिया, जिससे 2 सेंमी से 20 सेमी तक फेल गया।
परिवार के लोग उसे पहले इलाज के लिए मंडला के अस्पताल में ले गये। बिना जांच उसका आपरेशन कर दिया गया। इससे उसकी हालत और बिगड़ गई। इसके बाद ब्रेस्ट कैंसर इतना फैल गया कि उसे नेताजी सुभाष चंद्र बोस अस्पताल, जबलपुर में भर्ती करना पड़ा।
मात्र 17 साल की उम्र में ही बेस्ट कैंसर होना डाक्टरों के लिए चौकाने वाला था। एक माह तक भर्ती रहने के बाद डाक्टरों की टीम ने उसका आपरेशन किया। यह आपरेशन सफल रहा। अब वह पूरी तरह स्वस्थ्य है। अब उसे अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है।
मालूम हो कि मंडला की नाबालिग को कुछ माह पहले बेस्ट में गांठ होने का अनुभव हुआ। धीरे-धीरे गांठ बड़ा होने लगा तो उसकी जानकारी उसने अपनी मां को दी। इसे सामान्य समझकर स्थानीय स्तर पर दवा ली। एक सप्ताह तक दवा लेने के बाद भी आकार बढ़ने लगा। आकार बढ़ने के साथ-साथ दर्द भी होने लगा। तब परिजनों ने उसे मंडला के जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां सामान्य ट्यूमर समझकर डाक्टरों ने उसका आपरेशन कर दिया। हालांकि उसका बायोप्सी करवाना था। घर जाने के एक सप्ताह बाद किशोरी के ब्रेस्ट
से खून आने लगा। तब उसे जबलपुर में भर्ती किया गया। यहां जांच के दौरान कैंसर की पुष्टि हुई। नाबालिग का हीमोग्लोबीन 4 पर पहुंच गया। इस स्थिति में उसे बेहोश करना और आपरेशन करना खतरनाक था। सर्जरी विभाग ने भर्ती कर उपचार शुरू किया। वायोप्सी से कैंसर का पता चला। हीमोग्लोबीन को बढ़ाने के सि ब्लड ट्रांसफ्यूजन किया गया। सर्जरी की तैयारी हो रही थी। उसके बाद कीमोथेरेपी और रेडियोथेपेपी भी करना था।
विशेषज्ञ कहते हैं कि हेल्दी लाइफ स्टाइल बचाव का एक माध्यम हो सकता है।
यह भी पढ़ेंः
नर्स से बोला एचओडी, नौकरी के लिए कंप्रोमाइज करना होगा
ग्वालियर। यहां के जया आरोग्य (जेएएच) सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में डाक्टर ने नर्सिंग अधिकारी से नौकरी के लिए कंप्रोमाइज करने की बात कही। बुरी नियत से उसका हाथ पकड़ा।