प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

गोरखपुर के NEET छात्र दीपक गुप्ता हत्याकांड में..

गोरखपुर के NEET छात्र दीपक गुप्ता हत्याकांड में आरोपी रहीम को किया गया गिरफ्तार, पुलिस ने एनकाउंटर के बाद पकड़ा

Gorakhpur : गोरखपुर के दीपक गुप्ता ह्त्याकांड का एक आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ गया है. आरोपी का पुलिस ने एनकाउंटर कर दिया है.

गोरखपुर के neet छात्र दीपक गुप्ता हत्याकांड में आरोपी रहीम को किया गया गिरफ्तार  पुलिस ने एनकाउंटर के बाद पकड़ा

गोरखपुर के NEET छात्र दीपक गुप्ता हत्याकांड में आरोपी रहीम को किया गया गिरफ्तार |

Gorakhpur : गोरखपुर के दीपक गुप्ता ह्त्याकांड का एक आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ गया है. आरोपी का पुलिस ने एनकाउंटर कर दिया है. पुलिस ने घायल हालत में आरोपी रहीम को गिरफ्तार किया है. अस्पताल में भर्ती किया गया है. पुलिस इससे पहले अन्य आरोपी को गिरफ्तार कर चुकी है. इस मामले में 4 आरोपियों को पकड़ा जा चुका है. 

आरोपी रहीम एक तस्कर है. रहीम 19 वर्षीय नीट छात्र दीपक गुप्ता हत्याकांड का आरोपी है. पुलिस आरोपी की लगातार तलाश कर रही थी. इनपुट मिलने के बाद गोरखपुर की पिपराइच पुलिस और कुशीनगर पुलिस ने ज्वाइंट ऑपरेशन चलाया. रहीम मुठभेड़ में घायल हो गया. इसके बाद आरोपी को पकड़ लिया गया. 

height=668

घटना में शामिल एक अन्य आरोपी अजब हुसैन को ग्रामीणों ने ही पकड़ लिया था. घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया था. पुलिस दो अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर चुकी है. अभी हत्या में शामिल दो अन्य आरोपी फरार हैं. पुलिस इनकी तलाश कर रही है. 

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/breaking-story/india/120/breaking/06f929c0/c9d4fb8b/breakingdetails/rahul-gandhi-has-been-pakistans-darling-said-kiren-47170
 

Related to this topic: