लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को पार्टी कार्यालय में मीडिया से बात की...
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को पार्टी कार्यालय में मीडिया से बात की. इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा. सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि "हम सब लोगों ने मिलकर के यह तय किया है कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जो जयंती आ रही है."
उन्होंने कहा कि उसको सेक्टर स्तर पर गांव स्तर पर हम लोग मनाने का काम करेंगे और किस तरीके का संकट है संविधान पर उस पर चर्चा हम लोग गांव स्तर पर करेंगे. यह अमृतकाल नहीं है, यह सनातनियों का संकट काल चल रहा है. जहां संत मारे जा रहे हैं, संत की हत्याएं हो रही हैं, संतों को अपमानित किया जा रहा है.
"स्वास्थ्य विभाग का हाल बुरा"
अखिलेश यादव ने कहा कि ये लोग जापान घूम आए पर वहां से कुछ सीखकर नहीं आएं. कानून व्यवस्था चौपाट है, शिक्षा विभाग को बर्बाद कर दिया है और स्वास्थ्य विभाग का हाल बुरा है. जिंदा लोगों को मुर्दाघर ले जा रहे हैं, स्वास्थ्य विभाग की स्थिति बुरी है. बीजेपी के लोग नकारात्मक लोग हैं, बीजेपी के पास दिन ही अब कितने बचे है, पार्टी के अंदर ही लड़ाई चल रही है.
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सौदागर की तरह काम कर रही है. हर चीज को बेच रही है, उनका लक्ष्य केवल मुनाफा है और जो महंगाई देखने को मिल रही है, उनके भ्रष्टाचार की वजह से है. भ्रष्टाचार के साथ-साथ जो वो मुनाफा कमाने दे रहे हैं. ज्यादा उसकी वजह से बड़े पैमाने पर महंगाई बढ़ती चली जा रही है.
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/bjp-handed-over-the-responsibility-of-spokesperson-to-mlas/154134