प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

बांग्लादेश की सीमा पर बढ़ी निगरानी और धरपकड़य..

बांग्लादेश की सीमा पर बढ़ी निगरानी और धरपकड़

Kolkata : कोलकाता। बांग्लादेश की सीमा से सटे पश्चिम बंगाल के इलाकों में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और राज्य पुलिस ने निगरानी बढ़ा दी है..

बांग्लादेश की सीमा पर बढ़ी निगरानी और धरपकड़

बांग्लादेश की सीमा पर बढ़ी निगरानी और धरपकड़ |

Kolkata : कोलकाता। बांग्लादेश की सीमा से सटे पश्चिम बंगाल के इलाकों में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और राज्य पुलिस ने निगरानी बढ़ा दी है ताकि अवैध तरीके से बांग्लादेश से पश्चिम बंगाल में आने और पश्चिम बंगाल से बांग्लादेश जाने वाले लोगों को पकड़ा जा सके। चुनाव आयोग की ओर से एसआइआर का कार्य करने के दौरान बांग्लादेश जाने का प्रयास करते बड़ी संख्या में लोगों को पकड़ा गया। 

उत्तर चौबीस परगना में बांग्लादेश की सीमा से सटे इलाके  स्वरूपनगर में ही 20 बच्चे समेत सौ ज्यादा लोग पकड़े गए। इसके अलावा दूसरे इलाकों में भी सीमा पार करते समय लोगों को पकड़ा गय़ा।   
मिली जानकारी के मुताबिक बांग्लादेश की सीमा से सटे उत्तर चौबीस परगना, दक्षिण चौबीस परगना, नदिया जिलों के तमाम इलाकों से बांग्लादेश जाने की ज्यादा संभावना है।

इन्हीं इलाकों में बांग्लादेश के लोगों को होने का अनुमान लगाया जाता है। बांग्लादेश से लोग कोलकाता और आसपास के उपनगरों में रह कर मजदूरी और सामान बेचने का काम करते हैं और कुछ दिन कमाई कर फिर वापस चले जाते हैं। एसआइआर के दौरान उनकी समस्या बड़ गई है। पकड़े जाने के भय से वे वापस बांग्लादेश जाने लगे हैं। इन इलाकों में पिछले कई दिनों से अनेक ऐसे घर देखे जा रहे हैं,

जिनमें ताला लगा है। इनमें रहने वाले अचानक चले गए हैं। उन पर बांग्लादेशी होने का संदेह जताया जा रहा है। जानकारों के मुताबिक 2002 और 2025 के वोटर लिस्ट के मिलान से पाया गया कि बांग्लादेश की सीमा से सटे जिलों और उनके इलाकों में वोटरों की संख्य काफी बढ़ी है। औसतन 67 फीसदी बढ़ी है।

शुभेंदु अधिकरी का दावा

2002 के बाद के वोटर लिस्ट से यह भी खुलासा होता है कि 2009 से 2017 तक वोटरों की संख्या बेतहाशा बढ़ी है। सीमावर्ती इलाकों में वोटरों की संख्या की वृद्धि के मद्देनजर बीजेपी नेता और विधानसभा में विपक्षी दल के नेता शुभेंदु अधिकरी का दावा है कि एसआइआर होने पर एक करोड़ से भी अधिक वोटरों की संख्या में कमी आएगी।

अवैध और बांग्लादेश के घुसपैठिंओं को वोटर लिस्ट से नाम हटाने पर ऐसा होगा। टीएमसी के नेता शुभेंदु अधिकारी के दावे से इंकार नहीं कर पा रहे हैं। लेकिन वे बांग्लादेश से होने वाले घुसपैठ के लिए बीएसएफ को जिम्मेदार ठहराते हुए केंद्र सरकार को जिम्मेदार बता रहे हैं।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/bihar-election-2025-a-scattered-alliance-of-thugs-and-an-attack-by-amit-shah/96930

Related to this topic: