सीएम नीतीश कुमार ने शुक्रवार को कहा कि बिहारवासियों को 125 यूनिट मुफ्त बिजली, वृद्धावस्था पेंशन 400 के बढ़कर ₹1100 दिए जा रहे हैं...
'पूर्व की सरकार में बिहार में ही बिहारवासी सुरक्षित नहीं थे..' सीएम नीतीश कुमार का हमला |
Bihar Election : सीएम नीतीश कुमार ने शुक्रवार को कहा कि बिहारवासियों को 125 यूनिट मुफ्त बिजली, वृद्धावस्था पेंशन 400 के बढ़कर ₹1100 दिए जा रहे हैं. वे दानापुर बस स्टैंड पर जनसभा को संबोधित कर रहे थे.
उन्होंने कहा कि व्यवसाय के लिए करीब-करीब हर महिलाओं को जीविका के माध्यम से ₹10000 उनके खाते में सीधे दिया गया. आगे उन्होंने कहा कि बिहार के लगभग जिलों में उद्योग धंधे की व्यवस्था की गई, लेकिन, पूर्व की सरकार में बिहार में ही बिहारवासी सुरक्षित नहीं थे. शाम होते ही महिलाएं घर से बाहर निकलना सुरक्षित नहीं समझती थीं, लेकिन हमारी सरकार ने महिलाओं के लिए 35 फीसदी आरक्षण दिया. महिलाएं मार्केट हो या बाजार हर वक्त अपने काम धंधे के लिए आराम से आती और जाती हैं.
'मुफ्त दवा और इलाज की सुविधा'
उन्होंने कहा कि बिहार राज्य विकास की पटरी पर है. स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि 2005 के बाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में मुफ्त दवा और इलाज की सुविधा शुरू की गई, गरीबों के काफी हित में सरकार ने काम किया है, जिससे अब हर महीने औसतन 11,600 मरीज इलाज कराने के लिए आते हैं, जबकि पहले यहां नाम मात्र के मरीज आते थे.
सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि वर्तमान सरकार ने प्रदेश में कई नए स्कूल खुलवाए हैं और बिहार लोक सेवा आयोग के माध्यम से 2,58,000 शिक्षकों की भर्ती कराई गई है. साथ ही छात्रों को पोशाक व साइकिल योजना की सुविधा भी दी जा रही है.
चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है. 6 और 11 नवंबर को वोटिंग होगी. दो चरणों में चुनाव होंगे, पहले चरण में 18 जिलों के 121 सीटों पर होगी. इसमें गोपालगंज, सीवान, सारण, वैशाली, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सहरसा, मधेपुरा, खगड़िया, मुंगेर, बेगूसराय, लखीसराय, शेखपुरा, नालंदा, पटना, भोजपुर, बक्सर शामिल है. दूसरे चरण में 20 जिलों के 122 सीटों पर होगी. इसमें पश्चिम चंपारण, पूर्वी, चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, सुपौल, मधुबनी, अररिया, कशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, बांका, जमुई, नवादा, गया, जहानाबाद, अरवल, औरंगाबाद, रोहतास शामिल है.
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/tej-pratap-yadav-statement-on-the-way-murder-migration-and-unemployment/95274