प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

PM मोदी बोले - तुष्टीकरण के खेल को नहीं...

तुष्टीकरण के खेल को नहीं किया जाएगा बर्दाश्त : PM मोदी

कोलकाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुर्शिदाबाद जिले के जंगीपुर में भाजपा की विजय संकल्प सभा में कहा कि भाजपा...

तुष्टीकरण के खेल को नहीं किया जाएगा बर्दाश्त  pm मोदी

तुष्टीकरण के खेल को नहीं किया जाएगा बर्दाश्त : PM मोदी |

कोलकाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुर्शिदाबाद जिले के जंगीपुर में भाजपा की विजय संकल्प सभा में कहा कि भाजपा पश्चिम बंगाल में बंगालियों को अल्पसंख्यक नहीं बनने देगी। इस बार का विधानसभा चुनाव बंगाल की पहचान को बचाने का चुनाव है। तुष्टीकरण के खेल को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि टीएमसी वोट के लिए बांग्लादेशी घुसपैठियों को संरक्षण देती है। वह घुसपैठियों के बल पर सरकार बनना चाहती है। उसकी सरकार घुसपैठियों की सरकार होगी। भाजपा ऐसी सरकार कभी नहीं होने देगी। उन्होंने कहा कि यहां की डेमोग्राफी बदल गई है। घुसपैठी जमीन पर कब्जा कर रहे हैं। बंगालियो के पहचान का संकट है। 

प्रधानममंत्री नरेंद्र मोदी ने रामनवमी के दिन हुई घटना का जिक्र किया और कहा कि यहां रामनवमी के दिन जो कुछ हुआ, सभी जानते है। जुलूस पर पत्थरबाजी की गई। दुकानें जलाई गईं। टीएमसी पत्थरबाजी करने वालो और  दुकाने जलाने वालों को बचा रही है। वह खुले आम बहुसंख्यकों की सफाए की बात करती है। कभी मुर्शिदाबाद का नाम कभी दुनिया में छाया रहता था लेकिन यहां की सरकार ने इस तबाह कर दिया। भाजपा सरकार यहां की स्थिति को सुधारेगी। उन्होने कहा कि कभी मुर्शिदाबाद का नाम दुनिया में छाया रहता था, लेकिन टीएमसी की सरकार ने इसे बर्बाद कर दिया। भाजपा की सरकार यहां कि स्थिति को सुधारेगी। यहां के सिल्क और किसानों के लिए

भाजपा सरकार बनाएगी नीति 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भाजपा की सरकार आते ही यूसीसी (समान नागरिक संहिता) को लागू करेगी। तुष्टीकरण की चल रही राजनीति को खत्म किया जायेगा। राष्ट्र की सुरक्षा सव्रोपरि है। उन्होंने टीएमसी को अहंकारी बताया और कि बंगाल ने कांग्रेस और उसके बाद लेफ्ट (कम्युनिस्ट) के अहंकार को चूर चूर कर दिया। इस चुनाव में टीएमसी के अंहकार को भी चूर चूर कर देगी। टीएमसी का आंतक अब नहीं चलेगा। वोट के लिए धमकी, हथियार-नशीले द्रव्य-पशु तस्करी, कट-कमिशन-करप्शन, सिडिकेटों का ठेका, गुड़ाराज नहीं चलेगा।

उन्होंने संदेशखाली और आरजी कर मेडिकल कालेज अस्पाल में घटनाओं का जिक्र किया और कहा कि टीएमसी ने बलात्कारियों के साथ खड़ी हई। बंगाल इसे नहीं भूला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुर्शिदाबाद और आसपास के जिलों में सड़क-रेल क्षेत्र में केंद्र सरकार की ओर से किए गए कार्यों का विस्तार से जिक्र किया और कहा की बाढ़ और तटों के कटाव को रोकने के लिए दी गई राशि को टीएमसी का सिंडिकेट खा गया।

देश के दूसरे राज्यों मे विकास किया और वहां के लोगों की आमदनी बढ़ी, लेकिन बंगाल पिछड़ गया और यहां के लोगों की आमदनी घटी। इस राज्य पर आठ लाख करोड़ रुपए का कर्ज हो गया है। प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी ने इस राज्य भयमुक्त बनाने और विकास करने की गारंटी देते हुए चुनाव में भाजपा का समर्थन देने की अपील की।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/body-of-bjp-leader-accused-of-rape-found-on-railway-track-in-damoh/156545

Related to this topic: