प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News
  • उत्तराखंड परिवहन विभाग की बड़ी प्लानिंग, विभाग के बेड़े में देहरादून, हरिद्वार को मिलेगी 137 इलेक्ट्रिक बसें, प्रधानमंत्री ई-बस सेवा के तहत मिलेंगी बसें
  • देहरादून: अप्रैल से शुरू होगी चारधाम की यात्रा, टेंडर प्रक्रिया अंतिम चरण में है, लगभग 8-9 हेलीकॉप्टर कंपनियां देंगी सेवाएं, IRCTC के सहयोग से होगी ऑनलाइन बुकिंग
  • जालौन: टोल प्लाजा पर कानपुर बार के मंत्री के साथ हुई बदसलूकी, फास्ट टैग विवाद में टोलकर्मियों ने की दबंगई, बदसलूकी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
  • कानपुर: 9वीं के छात्र का खेत के पास मिला शव, लोअर के नाड़े से गला घोंटकर की हत्या, DCP साउथ ने दिया जल्द खुलासे का भरोसा
  • मऊ: तेज रफ्तार कार ने बाइक में मारी टक्कर, हादसे में बाइक सवार की मौत, ओवरटेक करने के चक्कर में हुआ भीषण हादसा
  • गाजियाबाद: मशहूर यूट्यूबर अनुराग ने की आत्महत्या की कोशिश, मेरठ हाईवे पर लाइव वीडियो के दौरान 'फाइनल ड्राइव' बोलकर 164 की रफ्तार में डिवाइडर से टकराई कार
  • कौशांबी: संपत्ति और पैसों के लिए पोते ने दादा को उतारा मौत के घाट, खेत में काम करते समय किया जानलेवा हमला, पोते पर 15 लाख रुपए का कर्ज चुकाने का था दबाव, पुलिस मामले की जांच में जुट गई
  • कानपुर: पुलिस और लुटेरों के बीच मुठभेड़, दो लुटेरों के पैर में लगी गोली, 3 शातिर आरोपी गिरफ्तार, तमंचे, कारतूस और लूट का सामान बरामद
  • फतेहपुर: नई बहू के गृह प्रवेश पर दबंगों ने किया जमकर पथराव, लाठी-सरिया लेकर बारात घर पर हमला, मारपीट में 6 से ज्यादा लोग घायल

जम्मू-कश्मीर में शिया समुदाय ने ईरान...

जम्मू-कश्मीर में शिया समुदाय ने ईरान पर हमले के खिलाफ किया विरोध-प्रदर्शन

जम्मू और कश्मीर के बडगाम में शिया समुदाय के लोगों ने शनिवार को ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमले के खिलाफ प्रदर्शन किया।

जम्मू-कश्मीर में शिया समुदाय ने ईरान पर हमले के खिलाफ किया विरोध-प्रदर्शन

Shia Community in Budgam Protests Against Iran Airstrikes |

बडगाम (जम्मू और कश्मीर)। जम्मू और कश्मीर के बडगाम में शिया समुदाय के लोगों ने शनिवार को ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमले के खिलाफ प्रदर्शन किया। लोगों ने ईरान पर हुए इस हमले को "अमानवीय और अन्यायपूर्ण" बताते हुए इसके विरोध में नारे लगाए। उन्होंने भारत से भी इस हमले की निंदा करने की मांग की।

भारत सरकार से निंदा की अपील

एक स्थानीय व्यक्ति ने कहा कि, "अमेरिका और इज़राइल ने ईरान पर अन्यायपूर्ण हमला किया। हमने ईरान की सुरक्षा के लिए विरोध प्रदर्शन किया। भारत की विदेश नीति में बदलाव नहीं होना चाहिए। भारत को इसकी निंदा भी करनी चाहिए।" एक अन्य स्थानीय निवासी ने कहा, "यह मानवता के खिलाफ है। हम देख रहे हैं कि इज़राइल गाजा में बच्चों को मार रहा है। ईरान ने इसका विरोध किया है और इसीलिए वे ईरान पर हमला कर रहे हैं। हम ईरान की सुरक्षा के लिए प्रार्थना करते हैं।"

कांग्रेस ने की सैन्य कार्रवाई की कड़ी आलोचना

इस बीच, कांग्रेस ने ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के संयुक्त सैन्य हमलों की निंदा की है और केंद्र से पश्चिम एशिया में भारतीयों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का आग्रह किया है। कांग्रेस सांसद और संचार विभाग के महासचिव जयराम रमेश ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की कड़ी आलोचना करते हुए ईरान के साथ परमाणु समझौते की बातचीत को "ढोंग" बताया। उन्होंने ईरान पर हुए हमलों में अमेरिका की संलिप्तता का कारण इजरायल को उकसाना बताया।

जयराम रमेश का ट्रंप और नेतन्याहू पर सीधा निशाना

जयराम रमेश ने लिखा कि, "राष्ट्रपति ट्रम्प ने हफ्तों तक ईरान के साथ कूटनीति और बातचीत का ढोंग किया। इजरायली प्रधानमंत्री नेतन्याहू और अमेरिका के कट्टरपंथियों के उकसावे पर उन्होंने सत्ता परिवर्तन के उद्देश्य से एक सैन्य अभियान शुरू किया है। भारतीय कांग्रेस इस हमले की निंदा करती है और भारत सरकार से आग्रह करती है कि वह इस संघर्ष को तत्काल समाप्त करने में मदद करे। भारत सरकार को पश्चिम एशिया क्षेत्र में रहने और काम करने वाले लाखों भारतीयों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने चाहिए।"

'ऑपरेशन रोरिंग लायन' और ईरान की घेराबंदी

गौरतलब है कि इजराइल और अमेरिका ने ईरान पर संयुक्त सैन्य हमला शुरू किया, जिसका कोडनेम ऑपरेशन रोरिंग लायन था। इसमें सैन्य स्थलों, मिसाइल उत्पादन सुविधाओं और सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के कार्यालय के पास के क्षेत्रों को निशाना बनाया गया था।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/world/iran-vows-retaliation-after-alleged-israeli-strike-on-girls-school/146512

दक्षिणी ईरान में स्कूल पर हमला, अराघची ने दी भीषण अंजाम की चेतावनी

Related to this topic: