कोलकाता। पश्चिम बंगाल में नदिया जिले के रानाघाट में वोट कराने बाबत ट्रेनिंग लेने पहुंचे प्राथमिक स्कूल के...
कोलकाता। पश्चिम बंगाल में नदिया जिले के रानाघाट में वोट कराने बाबत ट्रेनिंग लेने पहुंचे प्राथमिक स्कूल के एक शिक्षक की एक बीडीओ और उनके साथ के लोगों द्वारा पिटाई कर दी। इस घटना के विरोध में ट्रेनिंग लेने पहुंचे तमाम शिक्षकों ने बीडीओ और उनके साथ के लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की और ट्रेनिंग लेने से इंकार कर दिया। बीडीओ का कहना है कि शिक्षक से बहस हुई थी, लेकिन पिटाई की कोई घटना नहीं हुई। भाजपा व विपक्षी दल के नेता शुभेंदु अधिकारी ने शिक्षक की पिटाई करने वाले बीडीओ और उनके साथ के लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने पर जोर दिया।
चुनाव आयोग की ओर से राज्य भर में वोट कराने के लिए नियुक्त किए गए अधिकारियों को ट्रेनिंग दिया जा रहा है। पहले ही दिन रानाघाट में ट्रेनिंग सेंटर में मारपीट की घटना हो गई। शिक्षक सैकत चट्टोपाध्याय का कहना है कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का एक वीडियो दिखाया जा रहा था। उन्होंने वहां मौजूद अधिकारियों को कहा कि यह नियम विरुद्ध है। इस पर अधिकारियों ने वीडियो बंद कर दिया लेकिन कुछ लोगों ने परिचय जानने के नाम पर परेशान करने लगे।
इस पर हांसखाली के बीडीओ सायंत भट्टाचार्य और उनके साथ के लोगों से बहस हो गई। इसी दौरान कुछ लोगों ने उनकी पिटाई कर दी और उनके सिर पर चोट लगी है। चाश्मा तोड़ दिया गया है। घटना के समय पुलिस नहीं थी। ट्रेनिंग के लिए आए तमाम शिक्षकों को इस घटना का विरोध किया और सुरक्षा की गारंटी नहीं होने तक ट्रेनिंग लेने से मना कर दिया।
हांसखाली के बीडीओ सायंत भट्टाचार्य ने शिक्षक के साथ मारपीट की घटना होने से इंकार कर दिया और केवल बहस होने के बात स्वीकार की। उनका शिक्षक पर बाता बढाने और झंझट कर ट्रेनिंग को रोकने का आरोप है। घटना के कई वरिष्ठ अधिकारियों ने ट्रेनिंग के लिए गए शिक्षकों और दूसरे अधिकारियों को समझाबुझा कर शांत किया। जिन शिक्षक के साथ मारपीट हुई वे भाजपा समर्थक बताए जा रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी मनोज कुमार अग्रवाल ने जिले के चुनाव अधिकारियों से घटना की जानकारी देने के लिए कहा है।
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/scorpio-crash-kills-5-from-same-family/152147