प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

आईटी शेयरों में बिकवाली से मार्केट में..

आईटी शेयरों में बिकवाली से मार्केट में भारी गिरावट

अमेरिका - ईरान-के बीच तनाव के मिडिल ईस्ट में अशांति ग्लोबल इकोनॉमी और तेल की कीमतों पर असर पड़ने की आशंका से भारतीय...

आईटी शेयरों में बिकवाली से मार्केट में भारी गिरावट

आईटी शेयरों में बिकवाली से मार्केट में भारी गिरावट |

Share Market : अमेरिका - ईरान के बीच तनाव के मिडिल ईस्ट में अशांति ग्लोबल इकोनॉमी और तेल की कीमतों पर असर पड़ने की आशंका से भारतीय शेयर बाजार गुरूवार को सहमा नजर आया। इसके अलावा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से आईटी कंपनियों की कमाई पर असर पड़ने के कारण भी आईटी शेयरों में भारी बिकवाली दिखी। अमेरिकी AI स्टार्टअप Anthropic के नए टूल ने टेक सेक्टर में बेचैनी बढ़ा दी है। इन कारणों से शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली। मार्केट में दिनभर की कमजोरी के चलते निवेशकों की संपत्ति में करीब ₹2.5 लाख करोड़ की कमी आई है। 

शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच दोपहर बाद एक समय शेयर मार्केट ने अपना सबसे निचला स्तर 83,516 छुआ। निफ्टी भी 0.67 फीसदी की गिरावट के साथ 25,752 तक लुढ़का गया था। हालांकि बाजार ने बंद होने से पहले थोड़ी रिकवरी लौटी। आज का कारोबार खत्म होने तक सेंसेक्स 0.66 फीसदी या 558.72 अंकों की गिरावट के साथ 83,674.92 पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी ने 0.57 फीसदी या 146.65 पॉइंट गिरकर 25807.50 के स्तर पर सेटल हुआ। 

शेयर मार्केट की गिरावट के कारण ब्रॉडर मार्केट भी दबाव में रहे। निफ्टी मिडकैप-100 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 दोनों में लगभग 0.5 प्रतिशत की गिरावट रही। सेक्टोरल मोर्चे पर कंज्यूमर ड्यूरेबल्स इंडेक्स 0.4 प्रतिशत की बढ़त के साथ अकेला हरे निशान में बंद हुआ। इसके अलावा सभी प्रमुख सूचकांक लाल निशान में रहे। निफ्टी आईटी इंडेक्स करीब 5 प्रतिशत टूटकर 10 महीने के निचले स्तर पर पहुंच गया।, जबकि ऑयल एंड गैस, मीडिया और रियल्टी सूचकांक करीब 1-1 प्रतिशत गिरे।

शेयर मार्केट में आज गिरावट के कारण निवेशकों की संपत्ति में करीब 2.69 लाख करोड़ रुपये घट गयी। सबसे ज्यादा मार आईटी शेयरों पर पड़ी। Nifty IT करीब 4% लुढ़क गया। इन्फोसिस, HCL टेक्नोलॉजीज, विप्रो और Mphasis जैसे दिग्गज 4-5% तक टूटे। इस गिरावट से करीब ₹1.3 लाख करोड़ का मार्केट कैप साफ हो गया।

बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज घटकर 472.30 लाख करोड़ रुपये पर आ गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन 474.99 लाख करोड़ रुपये रहा था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 2.69 लाख करोड़ रुपये घटा है।

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर आज बढ़त के साथ बंद होने वाले शेयरों की संख्या अधिक रही। एक्सचेंज पर कुल 4,368 शेयरों में आज कारोबार देखने को मिला। इसमें से 1,683 शेयर तेजी के साथ बंद हुए। वहीं 2,527 शेयरों में गिरावट देखी गई। जबकि 161 शेयर बिना किसी उतार-चढ़ाव के सपाट बंद हुए। इसके अलावा 140 शेयरों ने आज कारोबार के दौरान अपना नया 52-वीक हाई छुआ। वहीं 111 शेयरों ने अपने 52-हफ्तों का नया निचला स्तर छुआ।

बीएसई सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 में से 13 शेयर आज चढ़कर बंद हुए। इसमें बजाज फाइनेंस के शेयरों में 3.17 फीसदी की सबसे अधिक तेजी रही। इसके बाद आईसीआईसीआई बैंक, ट्रेंट, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के शेयर 0.80 फीसदी से लेकर 1.86 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए।

सेंसेक्स के बाकी 17 शेयर लाल निशान में बंद हुए। इसमें भी टेक महिंद्रा का शेयर 5.99 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहा, वहीं, इंफोसिस, टीसीएस, एचसीएल टेक और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयरों में 2.23 फीसदी से लेकर 5.79 फीसदी तक की गिरावट रही।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/world/nuclear-arms-control-agreement-between-america-and-russia-ends/132101

Related to this topic: