प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

शेख हसीना के लगातार इंटरव्यू से बांग्लादेश खफा

शेख हसीना के लगातार इण्टरव्यू से बांगलादेश खफा

भारतीय राजनयिक को तलब कर विरोध जताया

शेख हसीना के लगातार इण्टरव्यू से बांगलादेश खफा

हसीना के इंटरव्यू पर भड़का बांग्लादेश

बांग्लादेश विदेश मंत्रालय ने ढाका स्थित भारतीय उच्चायोग के दूसरे वरिष्ठतम राजनयिक को तलब कर पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की भेंटवार्ताओं पर विरोध दर्ज कराया है। इधर, पिछले कुछ समय से शेख हसीना ने
भारतीय एवं कई विदेशी मीडिया संस्थानों को एक के बाद कई इंटरव्यू दिए हैं। अब बांग्लादेश ने भारत से मांग की है कि हसीना की मीडिया तक पहुंच को तुरंत बंद किया जाए।
78 वर्षीय हसीना पिछले साल छात्रों के नेतृत्व में हुए देशव्यापी हिंसक प्रदर्शनों के बाद पांच अगस्त को बांग्लादेश छोड़कर भारत चली गईं थीं। तब से उन पर कई मामले चल रहे हैं। हसीना के समर्थकों का कहना है कि उनके खिलाफ लगाए गए आरोप राजनीति से प्रेरित हैं।
बांग्लादेश की सरकारी समाचार एजेंसी ‘बीएसएस’ ने बताया है कि विदेश मंत्रालय ने भारतीय उप उच्चायुक्त पवन बाधे को तलब किया और फरार प्रधानमंत्री शेख हसीना को मुख्यधारा की भारतीय मीडिया से बातचीत करने की भारत सरकार द्वारा अनुमति दिए जाने पर बांग्लादेश की तरफ से औपचारिक रूप से गंभीर चिंता से अवगत कराया।
बीएसएस के अनुसार, भारतीय राजनयिक से भारत को बांग्लादेश के इस अनुरोध से अवगत कराने को कहा गया है कि हसीना की मीडिया तक पहुंच तुरंत बंद की जाए। बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय ने कथित तौर पर कहा कि मानवता के खिलाफ अपराध के आरोप में मुकदमे का सामना कर रहीं हसीना को शरण देना और उन्हें बांग्लादेश में नफरत फैलाने एवं आतंकी कृत्यों की वकालत करने का मंच प्रदान करना दोनों देशों के बीच रचनात्मक द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देने में मददगार नहीं है।

 भारत का जवाब — मीडिया है स्वतंत्र

हालांकि भारतीय अधिकारियों की ओर से इस पर तत्काल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। हालांकि, मामले से परिचित सूत्रों ने बताया कि भारतीय पक्ष ने यह स्पष्ट किया है कि भारत में मीडिया स्वतंत्र है और सरकार उसका नियंत्रण नहीं करती। दिलचस्प बात यह है कि हसीना ने हाल ही में ब्रिटिश और फ्रांसीसी मीडिया को भी इंटरव्यू दिए थे, लेकिन उन देशों के राजनयिकों को बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय ने तलब नहीं किया।

 

यह भी पढ़े: ऊँची दुकानों के फीके पकवानों की पोल खुली

https://www.primenewsnetwork.in/india/truth-behind-gourmet-dishes-of-high-end-restaurants-exposed/97486