RSS : RSS प्रमुख मोहन भागवत ने रविवार को कहा कि उनके 75 साल पूरे हो गए तो उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि..
RSS : RSS प्रमुख मोहन भागवत ने रविवार को कहा कि उनके 75 साल पूरे हो गए तो उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि उनका हो गया, लेकिन उनके कार्यकर्ताओं ने कहा कि उन्हें क्या हो गया है?
उन्होंने कहा कि काम कीजिए तो मैं रुक गया। वह यहाँ हैं। यह उनकी मर्ज़ी नहीं है। अगर वे यहां नहीं रहे तो यह भी उनका ऑप्शन नहीं होता, यह संघ का ऑप्शन है. जिम्मेदारी से रिटायर होने के बाद भी, संघ का काम ज़िंदगी भर चलता रहता है। आरएसएस चीफ पद के लिए कोई चुनाव नहीं होता. क्षेत्रीय और संभागीय प्रमुख ही नियुक्ति करते हैं।
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि संघ में आमतौर पर 75 साल की उम्र के बाद किसी पद पर नहीं रहने की परंपरा है। संघ का नेतृत्व करने वाला शख्स हमेशा हिंदू ही होगा, फिर चाहे उसकी जाति कुछ भी हो। सरसंघचालक बनने के लिए क्षत्रिय, वैश्य शूद्र या ब्राह्मण होना कोई योग्यता नहीं है, जो हिंदू संगठन के लिए काम करता है, वही सरसंघचालक बनता है। आरएसएस का शीर्षतम पद बेहतर से बेहतर उम्मीदवार को ही मिलता है।
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि RSS का काम प्रचार करना नहीं, बल्कि समाज में संस्कार विकसित करना है। जरूरत से ज्यादा प्रचार से दिखावा और फिर अहंकार आता है। कोई स्थिति नहीं आई, जब किसी को जबरन रिटायर करना पड़ा हो।
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/akhilesh-yadav-said-government-has-made-5percent-of-india-budget-for-multinatio/132492