प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News
  • मध्य प्रदेश के उज्जैन में भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने महाकालेश्वर मंदिर में पूजा की
  • जम्मू-कश्मीर में फिर दिखे संदिग्ध ड्रोन, पुंछ और सांबा इलाके में हाई अलर्ट, सेना ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, राजौरी में 3.5 किलो IED बरामद
  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का पंजाब और राजस्थान दौरा, डॉ. बी. आर. आंबेडकर राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान के 21वें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी
  • I-PAC रेड के दौरान ED अफसरों के साथ हुई बदसलूकी को लेकर आज कोलकाता में BJP का हल्लाबोल, सुवेंदु अधिकारी की अगुवाई में BJP के 50 से ज्यादा विधायक सेक्रेटेरिएट के पास सुबह 10 बजे से देंगे धरना
  • महाराष्ट्र में BMC सहित 29 नगर निकाय चुनाव का आज आएगा रिजल्ट, सुबह 10 बजे से शुरू होगी वोटों की गिनती, करीब 16 हजार उम्मीदवारों की किस्मत का होगा फैसला
  • पौड़ी गढ़वाल: इडवालस्यूं पट्टी में आदमखोर गुलदार का आतंक, बाड़ा गांव में गुलदार ने एक नेपाली मजदूर को अपना शिकार बनाया, स्थानीय ग्रामीणों ने नेपाली मजदूर का अधखाया शव बरामद किया
  • भोपाल: ट्रेक्टर ट्राली और लोडिंग की भीषण भिड़ंत, हादसे में 5 की मौके पर मौत, 6 लोग घायल, नर्मदा नदी में संक्रात पर्व पर स्नान करने जा रहे थे
  • ग्वालियर: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मकर संक्रांति पर सभी को शुभकामनाएं दी, उन्होंने व्यापार मेले में ऑटोमोबाइल सेक्टर के लिए 50 फीसदी रोड टैक्स की छूट को लेकर मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया
  • देहरादून: नीति आयोग की निर्यात तैयारी सूचकांक 2024 में उत्तराखंड अव्वल, छोटे राज्यों की श्रेणी में उत्तराखंड को मिला पहला स्थान

नया नियम: अब ई-कॉमर्स साइट्स पर आसानी से ढूंढ सकेंगे ‘मेड इन इंडिया’ प्रोडक्ट्स, सरकार ला रही है बड़ा बदलाव

ऑनलाइन शॉपिंग करने वालों के लिए एक खुशखबरी है। अब किसी भी ई-कॉमर्स वेबसाइट पर यह जानना आसान होगा कि कोई उत्पाद भारत में बना है या विदेश में।

नया नियम अब ई-कॉमर्स साइट्स पर आसानी से ढूंढ सकेंगे ‘मेड इन इंडिया’ प्रोडक्ट्स सरकार ला रही है बड़ा बदलाव

ऑनलाइन शॉपिंग करने वालों के लिए एक खुशखबरी है। अब किसी भी ई-कॉमर्स वेबसाइट पर यह जानना आसान होगा कि कोई उत्पाद भारत में बना है या विदेश में। उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय ने इसके लिए एक नया नियम तैयार किया है, जिसके तहत सभी ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म्स को अपने प्रोडक्ट्स के साथ “Country of Origin” यानी ‘मूल देश’ की जानकारी देना अनिवार्य होगा।

क्या है नया नियम

सरकार ने यह बदलाव लीगल मेट्रोलॉजी (पैकेज्ड कमोडिटीज) (द्वितीय) संशोधन नियम, 2025 के तहत प्रस्तावित किया है। यह नियम 2011 के पुराने प्रावधानों में संशोधन करेगा। इसके लागू होने के बाद हर ई-कॉमर्स कंपनी को अपने प्लेटफॉर्म पर “मूल देश” के आधार पर सर्च और सॉर्ट करने का फीचर देना होगा।

इसका मतलब यह है कि ग्राहक जब भी ऑनलाइन कोई प्रोडक्ट खरीदने जाएंगे, तो वे फिल्टर लगाकर “मेड इन इंडिया” या “इंपोर्टेड” वस्तुओं को अलग-अलग ढूंढ सकेंगे।

कब तक भेज सकते हैं सुझाव

मंत्रालय ने इस ड्राफ्ट को सार्वजनिक परामर्श के लिए जारी किया है और 22 नवंबर 2025 तक आम जनता से सुझाव मांगे हैं। इस नियम के लागू होने के बाद ऑनलाइन खरीदारी में पारदर्शिता बढ़ेगी और उपभोक्ताओं को समझदारी से निर्णय लेने में मदद मिलेगी।

क्या होगा फायदा

ग्राहकों को यह स्पष्ट रूप से पता चलेगा कि वे कौन सा उत्पाद खरीद रहे हैं और वह कहां बना है।

भारतीय निर्माताओं के लिए यह कदम लाभदायक होगा, क्योंकि उन्हें ‘मेड इन इंडिया’ टैग के तहत ज्यादा पहचान और प्रोत्साहन मिलेगा।

यह पहल सरकार की ‘वोकल फॉर लोकल’ नीति को भी मजबूत करेगी।

अधिकारियों को उत्पादों की जानकारी और अनुपालन की निगरानी में आसानी होगी।

सरकार का यह नया कदम न केवल उपभोक्ताओं को सशक्त करेगा, बल्कि भारतीय उत्पादों को वैश्विक स्तर पर बढ़ावा देने में भी सहायक साबित होगा। आने वाले समय में यह नियम ई-कॉमर्स सेक्टर में पारदर्शिता और जिम्मेदार खरीदारी की दिशा में एक अहम बदलाव लेकर आएगा।