प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News
  • संभल: रंगदारी वसूलने वाली महिला के खिलाफ केस दर्ज, शारीरिक शोषण का आरोप लगा कर सिपाही से वसूले थे साढ़े तीन लाख रुपए, सिपाही की पत्नी की शिकायत पर केस दर्ज
  • कानपुर: कल्याणपुर थाने में छात्रों का जोरदार प्रदर्शन, शिक्षकों और छात्रों की पुरानी लड़ाई के चलते प्रदर्शन, मामले में पुलिस ने कहा- 'छात्रों को पूछताछ के लिए थाने लाया गया, दोनों पक्षों को बैठाकर सुलह का प्रयास किया जा रहा, घटना की पूरी जांच की जा रही है'
  • बरेली: कई टन गन्ने से लदा ट्रक कार पर पलटा, हाइड्रा से हटाया गया ट्रक, घंटों की मशक्कत के बाद ट्रक के नीचे से रिटायर्ड दरोगा को सुरक्षित निकला
  • लखनऊ: BSP सुप्रीमो मायावती ने पार्टी की राज्य स्तरीय बैठक बुलाई, पार्टी पदाधिकारियों के साथ संगठन पर होगी चर्चा, 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर बनेगी रणनीति
  • देहरादून: 4.75 करोड़ के GST चोरी का बड़ा खुलासा, सात फर्मों पर राज्य कर विभाग की छापेमारी, बिना माल सप्लाई के बनाए जा रहे थे बिल, कार्रवाई के दौरान 1.10 करोड़ रुपये जमा, मामले में राज्य कर विभाग की जांच जारी
  • देहरादून: केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी का आज उत्तराखंड दौरा, देहरादून में बजट को लेकर महिलाओं से करेंगे संवाद, BJP प्रदेश कार्यालय में दोपहर 1 बजे होगा कार्यक्रम
  • नगर स्वास्थ्य अधिकारी पर गिरी देहरादून में गंदगी की गाज, शहरी विकास विभाग ने नगर निगम के मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अविनाश खन्ना को हटाया, शहर की सफाई व्यवस्था ठीक न होने पर की कार्रवाई
  • आजमगढ़: पुलिस और गोतस्करों के बीच मुठभेड़, पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक शातिर हिस्ट्रीशीटर गोतस्कर गोली लगने से घायल, साथी गोतस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार, 0.315 बोर का तमंचा, कारतूस और बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल बरामद
  • चंदौली: रेलवे कर्मचारियों ने निकाला मशाल जुलूस, पुरानी पेंशन बहाली और कर्मचारी एकता के समर्थन में प्रदर्शन, 8 फरवरी 2026 को पटना कूच करने का ऐलान, बड़ी संख्या में रेलवे कर्मचारी रहे शामिल

बांधवगढ़ में चार दशक में बढ़ा कुनबा

बांधवगढ़ में बारहसिंगा की संख्या में इजाफा, 14 नए शावकों के जन्म से परिवार मजबूत

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व से वन्यजीव प्रेमियों के लिए सुखद खबर है। यहां बारहसिंगा (स्वैम्प डियर) की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। पिछले दो वर्षों में इनकी संख्या 48 से बढ़कर 62 हो गई है।

बांधवगढ़ में बारहसिंगा की संख्या में इजाफा 14 नए शावकों के जन्म से परिवार मजबूत

फाइल फोटो |

उमरिया। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व से वन्यजीव प्रेमियों के लिए सुखद खबर है। यहां बारहसिंगा (स्वैम्प डियर) की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। पिछले दो वर्षों में इनकी संख्या 48 से बढ़कर 62 हो गई है। खास बात यह है कि इस दौरान 14 नए शावकों का जन्म हुआ है, जिससे कुनबा और मजबूत हुआ।

बारहसिंगा पुनर्स्थापना योजना

वन विभाग के अनुसार, बारहसिंगा पुनर्स्थापना योजना के तहत लाए गए ये खास मेहमान अब बांधवगढ़ के प्राकृतिक वातावरण में पूरी तरह ढल चुके हैं। अनुकूल आवास, पर्याप्त घास के मैदान, जल स्रोत और बेहतर सुरक्षा के कारण इनका प्रजनन सफल रहा है। यही वजह है कि कुछ ही समय में इनकी संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई।

चार दशक रहे उल्लेखनीय

उल्लेखनीय है कि बांधवगढ़ में करीब चार दशक बाद बारहसिंगा की वापसी हुई है। कभी यहां इनकी उपस्थिति थी, लेकिन समय के साथ यह प्रजाति इलाके से लगभग समाप्त हो गई थी। अब पुनर्स्थापना प्रयासों की सफलता से न सिर्फ जैव विविधता समृद्ध हुई है, बल्कि पारिस्थितिकी तंत्र को भी मजबूती मिली है।

वन्यजीवों के लिए प्राकृतिक शिकार आधार मजबूत हुआ

वन अधिकारियों का कहना है कि बारहसिंगा जैसे शाकाहारी जीवों की संख्या बढ़ने से बाघों और अन्य मांसाहारी वन्यजीवों के लिए भी प्राकृतिक शिकार आधार मजबूत होता है। इससे पूरे जंगल का संतुलन बेहतर होता है।

सतत निगरानी व संरक्षण से बढ़ेगी संख्या

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में बारहसिंगा की बढ़ती संख्या को वन्यजीव संरक्षण की बड़ी सफलता माना जा रहा है। आने वाले समय में वन विभाग की निगरानी और संरक्षण प्रयासों से यह संख्या और बढ़ने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/minor-rape-victims-quick-action-leads-to-rapid-driver-arrest/131942

रेपिडो चालक पर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, पीड़िता की सूझबूझ से आरोपी गिरफ्तार

Related to this topic: