प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

मंडला में बड़ा खुलासा, 11 करोड़ का चावल गायब..

मंडला में बड़ा खुलासा, 11 करोड़ का चावल गायब, अमानक को खपाने की तैयारी कर रहे थे मिलर्स

MP News : मंडला। सर्वजनिक वितरण प्रणाली में राशन बांटने के लिए दी गई धान के हेरफेर में बड़ा खुलासा हुआ है।

मंडला में बड़ा खुलासा 11 करोड़ का चावल गायब अमानक को खपाने की तैयारी कर रहे थे मिलर्स

मंडला में बड़ा खुलासा, 11 करोड़ का चावल गायब |

MP News : मंडला। सर्वजनिक वितरण प्रणाली में राशन बांटने के लिए दी गई धान के हेरफेर में बड़ा खुलासा हुआ है। धान की मनेरी के मिल में जांच की गई तो बडा घोटाला सामने आय़ा है। कही घटिया चावल मिला है तो कही चावल ही गायब था। 6 मिलों की जांच की गई तो तकरीबन 11 करोड़ का चावल मिला ही नहीं। इसी के बाद 4 मिल को सील कर दिया गया। 

इस मामले में कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी निवास सुजीत परस्ते ने कहा, राशन वितरण के लिए गोदाम में चावल की कमी के बाद कलेक्टर ने जांच कराई। जांच में चौकाने वाले तथ्य यह सामने आया कि वर्ष 2024 दिसंबर कस्टम मिलिंग के लिए मिलरों को जो धान दी गई उसके बदले चावल नहीं मिला तो यह मामला सामने आय़ा।

अनुबंध के मुताबिक, 3 माह में चावल सरकारी दुकान में जमा करना था, लेकिन साल भर बाद भी ऐसा नहीं किया जा सका। निवास के मनेरी  में 6 मिलरों की जांच के दौरान करोड़ो का चावल गायब मिला, तो कहीं मिला ही नहीं। साथ ही अमानक और कस्टम मिलिंग चावल सरकारी गोदाम तक पहुचाने की तैयारी थी। इस कार्रवाई में चावल मिलें- मेकल इंडस्ट्रीज मनेरी, दुर्गा फूड प्रोडक्ट राइस, शारदा इंडस्ट्रीज मनेरी को सील कर दिया गया है। 

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/pm-modi-said-on-the-occasion-of-veer-bal-diwas/102572

Related to this topic: