प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News
  • उत्तराखंड परिवहन विभाग की बड़ी प्लानिंग, विभाग के बेड़े में देहरादून, हरिद्वार को मिलेगी 137 इलेक्ट्रिक बसें, प्रधानमंत्री ई-बस सेवा के तहत मिलेंगी बसें
  • देहरादून: अप्रैल से शुरू होगी चारधाम की यात्रा, टेंडर प्रक्रिया अंतिम चरण में है, लगभग 8-9 हेलीकॉप्टर कंपनियां देंगी सेवाएं, IRCTC के सहयोग से होगी ऑनलाइन बुकिंग
  • जालौन: टोल प्लाजा पर कानपुर बार के मंत्री के साथ हुई बदसलूकी, फास्ट टैग विवाद में टोलकर्मियों ने की दबंगई, बदसलूकी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
  • कानपुर: 9वीं के छात्र का खेत के पास मिला शव, लोअर के नाड़े से गला घोंटकर की हत्या, DCP साउथ ने दिया जल्द खुलासे का भरोसा
  • मऊ: तेज रफ्तार कार ने बाइक में मारी टक्कर, हादसे में बाइक सवार की मौत, ओवरटेक करने के चक्कर में हुआ भीषण हादसा
  • गाजियाबाद: मशहूर यूट्यूबर अनुराग ने की आत्महत्या की कोशिश, मेरठ हाईवे पर लाइव वीडियो के दौरान 'फाइनल ड्राइव' बोलकर 164 की रफ्तार में डिवाइडर से टकराई कार
  • कौशांबी: संपत्ति और पैसों के लिए पोते ने दादा को उतारा मौत के घाट, खेत में काम करते समय किया जानलेवा हमला, पोते पर 15 लाख रुपए का कर्ज चुकाने का था दबाव, पुलिस मामले की जांच में जुट गई
  • कानपुर: पुलिस और लुटेरों के बीच मुठभेड़, दो लुटेरों के पैर में लगी गोली, 3 शातिर आरोपी गिरफ्तार, तमंचे, कारतूस और लूट का सामान बरामद
  • फतेहपुर: नई बहू के गृह प्रवेश पर दबंगों ने किया जमकर पथराव, लाठी-सरिया लेकर बारात घर पर हमला, मारपीट में 6 से ज्यादा लोग घायल

मप्र में सड़कों की सतह ज्यादा उबड़-खाबड़

मध्य प्रदेश की सड़कों पर कैग की रिपोर्ट: उबड़-खाबड़ सड़कों से बढ़ रहा हादसों का खतरा, विभाग को सुधार के निर्देश

मध्य प्रदेश में खराब सड़कों को लेकर नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) की रिपोर्ट में गंभीर खामियां उजागर हुई हैं।

मध्य प्रदेश की सड़कों पर कैग की रिपोर्ट उबड़-खाबड़ सड़कों से बढ़ रहा हादसों का खतरा विभाग को सुधार के निर्देश

फाइल फोटो |

भोपाल। मध्य प्रदेश में खराब सड़कों को लेकर नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) की रिपोर्ट में गंभीर खामियां उजागर हुई हैं। रिपोर्ट के मुताबिक प्रदेश की कई नेशनल और स्टेट हाईवे सहित टोल सड़कों पर रफनेस इंडेक्स तय मानकों से काफी अधिक पाया गया है। सड़कों की सतह ज्यादा उबड़-खाबड़ होने से हादसों का खतरा बढ़ रहा है।

इन इलाकों की स्थिति चिंताजनक

कैग की हालिया जांच में विशेष रूप से इंदौर–उज्जैन, जावरा–नयागांव और भोपाल–देवास मार्ग की स्थिति चिंताजनक बताई गई है। इन मार्गों पर सड़क की गुणवत्ता और रखरखाव मानकों के अनुरूप नहीं पाए गए। रिपोर्ट में कहा गया है कि तय समय पर मरम्मत और नियमित मॉनिटरिंग नहीं होने से सड़कों की हालत बिगड़ी है।

रिफरेंस इंडेक्स का असर चालकों पर

रिपोर्ट के अनुसार रफनेस इंडेक्स बढ़ने का सीधा असर वाहन चालकों की सुरक्षा पर पड़ता है। ऊबड़-खाबड़ सतह के कारण वाहन नियंत्रण से बाहर हो सकते हैं, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है। खासकर भारी वाहनों और दोपहिया चालकों के लिए यह स्थिति ज्यादा जोखिमभरी है।

तकनीकी मानकों पर सुधार की जरूरत

कैग ने संबंधित एजेंसियों को निर्देश दिए हैं कि सड़कों को निर्धारित तकनीकी मानकों के अनुरूप सुधार किया जाए। साथ ही निर्माण और रखरखाव कार्यों की गुणवत्ता की नियमित जांच सुनिश्चित करने को कहा गया है।

समय पर सुधारात्मक कदम उठाना जरूरी

विशेषज्ञों का मानना है कि समय पर सुधारात्मक कदम नहीं उठाए गए तो आने वाले समय में दुर्घटनाओं की संख्या और बढ़ सकती है। प्रदेश में सड़क सुरक्षा को लेकर पहले भी चिंता जताई जाती रही है, ऐसे में कैग की यह रिपोर्ट प्रशासन के लिए एक अहम चेतावनी मानी जा रही है।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/mp-to-boost-ayurveda-government-approves-8-new-medical-colleges/147117

आठ नए मेडिकल कॉलेजों के लिए 490 करोड़ रुपये मंजूर, 2028 तक होंगे शुरू

Related to this topic: