Election Commission : चुनाव आयोग ने बुधवार को एक्स पर पोस्ट किया, जिसको लेकर बवाल मच गया है...
Election Commission : चुनाव आयोग ने बुधवार को एक्स पर पोस्ट किया, जिसको लेकर बवाल मच गया है. चुनाव आयोग ने लिखा कि पश्चिम बंगाल में चुनाव भय रहित, हिंसा रहित, प्रलोभन रहित, छापा रहित बूथ एवं सोर्स जामिंग रहित होकर रहेंगे. इसके साथ ही उसने लिखा कि चुनाव आयोग की टीएमसी को दो टूक. इस पर अखिलेश यादव और केजरीवाल की भी प्रतिक्रिया आई है.
दिल्ली में चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कमार और टीएमसी के एक प्रतिनिधिमंडल के बीच बैठक हुई. इस बैठक के बाद यह बयान आया है. प्रतिनिधिमंडल में डेरेक ओ ब्रायन, मेनका गुरुस्वामी, साकेत गोखले और सागरिका घोष शामिल थे.
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/chief-election-commissioner-got-angry-at-the-observer/155688