कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत के फोर्ट सेंट जॉन (Fort St John) में उज्जैन के 23 वर्षीय छात्र गुरकीरत सिंह मनोचा की मौत मामले में शोक संतप्त परिवार के सामने अब एक और बड़ी मुसीबत खड़ी हो गई है।
उज्जैन। कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत के फोर्ट सेंट जॉन (Fort St John) में उज्जैन के 23 वर्षीय छात्र गुरकीरत सिंह मनोचा की मौत मामले में शोक संतप्त परिवार के सामने अब एक और बड़ी मुसीबत खड़ी हो गई है। परिजनों का दावा है कि कनाडा सरकार/प्रशासन शव सौंपने की प्रक्रिया और अन्य औपचारिकताओं के नाम पर करीब 40 हजार डॉलर (लगभग ₹35 लाख) की मांग कर रहा है।
परिवार का बुरा हाल, सरकार से अपील
इसके अलावा, शव को कनाडा से दिल्ली और फिर दिल्ली से उज्जैन लाने में करीब ₹10 लाख का अतिरिक्त खर्च बताया जा रहा है। एक मध्यमवर्गीय परिवार के लिए कुल ₹45 लाख जुटाना नामुमकिन सा हो गया है। गुरकीरत के पिता गुरजीत सिंह और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उन्होंने भारत सरकार और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मदद की अपील की है ताकि उनके बेटे का पार्थिव शरीर अंतिम संस्कार के लिए वतन लाया जा सके।
परिजन ने कहा, "एक दिन पहले ही बेटे से बात हुई थी, वह बहुत खुश था। हमें नहीं पता था कि अगली खबर उसकी मौत की आएगी। अब हम इतने पैसे कहां से लाएं?"
मुख्यमंत्री ने ढाढसा बंधाया
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है और परिवार को ढांढस बंधाया है। स्थानीय प्रशासन और राज्य सरकार विदेश मंत्रालय के माध्यम से कनाडा सरकार से संपर्क साधने और परिवार की हर संभव मदद करने का प्रयास कर रही है। गौरतलब है कि कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत के फोर्ट सेंट जॉन (Fort St John) में उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे उज्जैन के 23 वर्षीय छात्र गुरकीरत सिंह मनोचा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। परिजनों का आरोप है कि गुरकीरत की हत्या कुछ लोगों ने कार से कुचलकर कर दी।
जानलेवा हमला हुआ, कार से कुचलकर हत्या
गुरकीरत सिंह करीब सवा साल पहले बिजनेस मैनेजमेंट की पढ़ाई के लिए कनाडा गए थे। परिजनों के अनुसार, 14 मार्च 2026 को कुछ युवकों के साथ हुए विवाद के बाद उन पर जानलेवा हमला किया गया और कार से कुचलकर उनकी हत्या कर दी गई।
यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/doctor-assaulted-in-mosque-over-dress-dispute-in-dindori/149802
'हाफ शर्ट' पहनकर नमाज पढ़ने पहुंचे डॉक्टर की मस्जिद में पिटाई