सागर। जिले के खुरई क्षेत्र में छेड़छाड़ से तंग आकर एक नौवीं कक्षा की छात्रा ने आत्मघाती कदम उठाया...
सागर। जिले के खुरई क्षेत्र में छेड़छाड़ से तंग आकर एक नौवीं कक्षा की छात्रा ने आत्मघाती कदम उठाया। छात्रा लंबे समय से इलाके के कुछ युवकों द्वारा की जा रही छेड़छाड़ से परेशान थी, जब उसके पिता ने हिम्मत जुटाकर आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कराई, तो आरोपी और भी ज्यादा आक्रामक हो गए।
आरोपियों ने पिता के साथ की मारपीट
FIR कराकर घर लौट रहे पिता को आरोपियों ने रास्ते में घेर लिया और उनके साथ जमकर मारपीट की। इस घटना ने घर में मौजूद बेटी को बुरी तरह डर गई। पिता के साथ हुई मारपीट और आरोपियों के लगातार बढ़ते आतंक से सहमकर, छात्रा ने खुद पर डीजल डालकर आग लगा ली।
छात्रा की हालत गंभीर
छात्रा को गंभीर हालत में इलाज के लिए सागर के बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहाँ उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है।
पुलिस कर रही है मामले की जांच
थाना प्रभारी नवीन जैन के अनुसार, पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपियों के खिलाफ सख्त कदम उठाने और पीड़िता के परिवार को सुरक्षा देने की बात कही जा रही है।
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/aja-students-to-get-10000-airbus-starts-in-ujjain/155515