प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

सागर में एआई मशीन से पहली बार...

सागर में एआई मशीन से पहली बार डायबिटिक रेटिनोपैथी जांच

​सागर। शहर में स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नई पहल की गई है। राम सरोज समूह के संस्थापक समाजसेवी रामशंकर केसरवानी...

सागर में एआई मशीन से पहली बार डायबिटिक रेटिनोपैथी जांच

सागर में एआई मशीन से पहली बार डायबिटिक रेटिनोपैथी जांच |

​सागर। शहर में स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नई पहल की गई है। राम सरोज समूह के संस्थापक समाजसेवी रामशंकर केसरवानी और सरोजनी देवी केसरवानी की पुण्यस्मृति में आयोजित 'सेवा पखवाड़ा' के तहत रविवार को एक विशाल निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। ​इस शिविर की सबसे खास बात यह रही कि इसमें सागर में पहली बार आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) मशीन के माध्यम से डायबिटिक रेटिनोपैथी (मधुमेह के कारण आंखों पर होने वाले प्रभाव) की जांच की गई।

​ये रहे आयोजक

यह शिविर राम सरोज समूह और विजन एकेडमी, भोपाल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया। शिविर के दौरान कुल 270 मरीजों का परीक्षण किया गया। आधुनिक एआई मशीन के जरिए बेहद सटीक तरीके से आंखों के पर्दे (रेटिना) की जांच की गई, जिससे मधुमेह के मरीजों में अंधेपन के खतरे को समय रहते पहचाना जा सके।

अंधापन रोकन और आंख की देखभाल के लिए परामर्श

विशेषज्ञों द्वारा मरीजों को अंधापन रोकने और आंखों की उचित देखभाल के लिए जरूरी चिकित्सकीय सलाह दी गई। ​राम सरोज समूह द्वारा आयोजित यह 'सेवा पखवाड़ा' समाज के प्रति उनकी जिम्मेदारी और सेवा भाव को दर्शाता है। विजन एकेडमी, भोपाल की विशेषज्ञ टीम ने इस तकनीकी जांच में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। शिविर में आए लोगों ने इस अत्याधुनिक सुविधा का लाभ उठाया, जो आमतौर पर केवल बड़े महानगरों में ही उपलब्ध होती है।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/kidnapping-in-gwalior-in-a-filmy-style-criminals-fled-after-seeing/153250

Related to this topic: