अमेरिका और ईरान-इजराइल के बीच जारी तनाव के जल्द खत्म होने की उम्मीद से भारतीय शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन तेजी के साथ बंद हुआ।
मुंबई। अमेरिका और ईरान-इजराइल के बीच जारी तनाव के जल्द खत्म होने की उम्मीद से भारतीय शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन तेजी के साथ बंद हुआ। इस दौरान कच्चे तेल की नरमी से निवेशकों का सेंटिमेंट बेहतर हुआ और मार्केट में जोरदार खरीददारी लौटती दिखी। ब्रॉडर लेवल पर भी मार्केट में रौनक रही। खरीदारी के इस माहौल में निवेशकों की दौलत ₹8 लाख करोड़ से अधिक बढ़ गई।
इंडिया VIX गिरा, निवेशकों का भरोसा बढ़ा
मार्केट के डर को मापने वाला वोलैटिलिटी इंडेक्स इंडिया विक्स 0.31% गिरकर 24.66 पर आ गया जिससे निवेशकों के सेंटिमेंट में सुधार हुआ। इसके नीचे आने से संकेत मिलता है कि मार्केट में अस्थिरता कुछ कम हुई है।
सेंसेक्स-निफ्टी में दमदार उछाल, लगातार दूसरे दिन बढ़त
कारोबार के अंत में सेंसेक्स की मंथली एक्सपायरी के दिन आज सेंसेक्स 1205.00 प्वॉइंट्स यानी 1.63% की बढ़त के साथ 75,273.45 और निफ्टी 394.05 प्वॉइंट्स यानी 1.72% के उछाल के साथ 23,306.45 पर बंद हुआ है। निफ्टी मिडकैप इंडेक्स में 2.3% की बढ़त हुई और स्मॉलकैप इंडेक्स 2.6% ऊपर चढ़ा। सिर्फ़ दो लगातार सेशन में, Sensex 2577 अंक या 3.5% उछला है। जबकि Nifty 794 अंक या 3.5% बढ़ा है।
रुपये में कमजोरी, डॉलर के मुकाबले नया निचला स्तर
भारतीय मुद्रा बाजार मे अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये में आज कमजोरी दिखी। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 20 पैसे टूटकर 93.96 प्रति डॉलर के नए सर्वकालिक निचले स्तर पर बंद हुआ। रुपया बुधवार को शुरुआती कारोबार में 18 पैसे टूटकर 93.94 प्रति डॉलर पर खुला था। रुपया मंगलवार को 23 पैसे टूटकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 93.76 पर बंद हुआ था।
कच्चे तेल में गिरावट से भारत को राहत की उम्मीद
बुधवार को कच्चे तेल की कीमत में बड़ी गिरावट आई। ब्रेंट ऑयल 5 फीसदी से ज्यादा गिरकर करीब 99 डॉलर प्रति बैरल पर था। वहीं अमेरिकी ऑयल (WTI) 4 फीसदी से ज्यादा की गिरावट के साथ करीब 88.50 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया था। इससे भारत जैसे आयातक देशों को राहत मिलने की उम्मीद है। ब्रेंट ऑयल के जून फ्यूचर्स भाव भी गिरकर लगभग 93.45 डॉलर पर आ गए।
सभी सेक्टर्स में दिखी खरीदारी
कारोबार के दौरान सभी सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए। निफ्टी इंडेक्स आज ग्रीन बंद हुए। मिडकैप और स्मॉलकैप में भी खरीदारी का अच्छा रुझान दिखा। कंज्यूमर ड्यूरेबल इंडेक्स में 3.5% की तेज़ी आई। जबकि रियल्टी, फार्मा, PSU बैंक, मेटल, ऑटो, FMCG और कैपिटल गुड्स इंडेक्स में 2% की बढ़त हुई।
निवेशकों की संपत्ति में ₹8 लाख करोड़ से ज्यादा का इजाफा
मार्केट में आज की तेजी से निवेशकों की पूंजी ₹8,23,262.27 करोड़ बढ़ गई है। BSE पर लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइज़ेशन पिछले सेशन के लगभग 423 लाख करोड़ से बढ़कर 431 लाख करोड़ रुपए हो गया है। दो दिनों की बढ़त के बाद निवेशकों की दौलत ₹15,79,945.22 करोड़ बढ़ चुकी है।
बाजार में दिखी चौतरफा तेजी, चुनिंदा IT शेयरों में दबाव
लगभग 2841 शेयरों में बढ़त दर्ज हुई, 1309 शेयरों में गिरावट आई और 134 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। निफ्टी में सबसे ज़्यादा बढ़त वाले शेयरों में श्रीराम फाइनेंस, अल्ट्राटेक सीमेंट, ग्रासिम इंडस्ट्रीज़, बजाज फाइनेंस और अडानी एंटरप्राइजेज़ शामिल रहे। जबकि सबसे ज़्यादा गिरावट वाले शेयरों में टेक महिंद्रा, TCS, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स और पावर ग्रिड कॉर्प शामिल रहे। आज छोटे-मझोले शेयरों में भी तेजी रही।
यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/top-commander-sukru-and-4-others-surrender-in-odisha/151717
ओडिशा में ₹66 लाख के इनामी कमांडर सुकरू समेत 5 नक्सलियों का आत्मसमर्पण