प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

PNG कनेक्शन अब अनिवार्य, LPG पर सख्ती

PNG को बढ़ावा: अब जहां पाइपलाइन गैस उपलब्ध, वहां LPG कनेक्शन होगा बंद

केंद्र की पेट्रोलियम एवं नेचुरल गैस मंत्रालय ने गैस नेटवर्क के विस्तार में तेजी लाने और ईंधन पर निर्भरता को कम करने के उद्देश्य से एक नया आदेश जारी किया है।

png को बढ़ावा अब जहां पाइपलाइन गैस उपलब्ध वहां lpg कनेक्शन होगा बंद

PNG Push: LPG Connections to End Where Pipeline Gas Exists |

नई दिल्ली। केंद्र की पेट्रोलियम एवं नेचुरल गैस मंत्रालय ने गैस नेटवर्क के विस्तार में तेजी लाने और ईंधन पर निर्भरता को कम करने के उद्देश्य से एक नया आदेश जारी किया है। सरकर द्वारा जारी नए नियम के तहत अगर किसी क्षेत्र में पाइपलाइन वाली प्राकृतिक गैस (PNG) की सुविधा उपलब्ध है तो उपभोक्ताओं को अनिवार्य रूप से PNG कनेक्शन लेना होगा। ऐसा नहीं करने की स्थिति में LPG सिलेंडर वाला कनेक्शन तीन महीने बाद काट दी जाएगी।

हर घर तक PNG पहुंचाने की तैयारी तेज

इस निर्णय का मुख्य उद्देश्य ज्यादा से ज्यादा घरों तक PNG कनेक्शन पहुंचाना है। फिलहाल जहां-जहां पर PNG की सुविधा उपलब्ध है वहां LPG से स्विच कर PNG पर शिफ्ट करना अनिवार्य कर दिया गया है। साथ ही देश में PNG लाइन बिछाने का कार्य भी तेजी से चल रहा है ताकि लोगों को बार-बार की सिलिंडर की बुकिंग समस्या से छुटकारा दिलाया जा सके।

LPG संकट के बीच सरकार का बड़ा कदम

गौरतलब है कि पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के कारण प्रमुख स्रोतों से आपूर्ति बाधित/प्रभावित होने के कारण भारत एलपीजी की कमी से जूझ रहा है। ऐसे में केंद्र सरकार घरेलू और कमर्शियल कनेक्शन वाले उपभोक्ताओं से PNG पर स्विच करने के लिए प्रोत्साहित कर रही है। यह एक अधिक सुविधाजनक विकल्प है और इसका उत्पादन घरेलू स्तर पर भी होता है। PNG कनेक्शन लेने वाले उपभोक्ताओं को लगातार गैस की आपूर्ति होती है और इसमें बुकिंग और रिफिल कराने की जरूरत नहीं पड़ती।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/ec-seeks-nod-for-daily-release-of-pending-voter-lists/151745

चुनाव आयोग ने कलकत्ता हाई कोर्ट से मांगी हर दिन लिस्ट जारी करने की अनुमति

Related to this topic: