प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News
  • उत्तराखंड परिवहन विभाग की बड़ी प्लानिंग, विभाग के बेड़े में देहरादून, हरिद्वार को मिलेगी 137 इलेक्ट्रिक बसें, प्रधानमंत्री ई-बस सेवा के तहत मिलेंगी बसें
  • देहरादून: अप्रैल से शुरू होगी चारधाम की यात्रा, टेंडर प्रक्रिया अंतिम चरण में है, लगभग 8-9 हेलीकॉप्टर कंपनियां देंगी सेवाएं, IRCTC के सहयोग से होगी ऑनलाइन बुकिंग
  • जालौन: टोल प्लाजा पर कानपुर बार के मंत्री के साथ हुई बदसलूकी, फास्ट टैग विवाद में टोलकर्मियों ने की दबंगई, बदसलूकी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
  • कानपुर: 9वीं के छात्र का खेत के पास मिला शव, लोअर के नाड़े से गला घोंटकर की हत्या, DCP साउथ ने दिया जल्द खुलासे का भरोसा
  • मऊ: तेज रफ्तार कार ने बाइक में मारी टक्कर, हादसे में बाइक सवार की मौत, ओवरटेक करने के चक्कर में हुआ भीषण हादसा
  • गाजियाबाद: मशहूर यूट्यूबर अनुराग ने की आत्महत्या की कोशिश, मेरठ हाईवे पर लाइव वीडियो के दौरान 'फाइनल ड्राइव' बोलकर 164 की रफ्तार में डिवाइडर से टकराई कार
  • कौशांबी: संपत्ति और पैसों के लिए पोते ने दादा को उतारा मौत के घाट, खेत में काम करते समय किया जानलेवा हमला, पोते पर 15 लाख रुपए का कर्ज चुकाने का था दबाव, पुलिस मामले की जांच में जुट गई
  • कानपुर: पुलिस और लुटेरों के बीच मुठभेड़, दो लुटेरों के पैर में लगी गोली, 3 शातिर आरोपी गिरफ्तार, तमंचे, कारतूस और लूट का सामान बरामद
  • फतेहपुर: नई बहू के गृह प्रवेश पर दबंगों ने किया जमकर पथराव, लाठी-सरिया लेकर बारात घर पर हमला, मारपीट में 6 से ज्यादा लोग घायल

MP विधानसभा में भागीरथपुरा विवाद तीखा

मप्र विधानसभा में उठा भागीरथपुरा का मामला, तू-तू, मैं-मैं तक पहुंची बात

भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस देखने को मिली। विवाद तब शुरू हुआ जब भागीरथपुर और अडानी समूह का नाम चर्चा में आया।

मप्र विधानसभा में उठा भागीरथपुरा का मामला तू-तू मैं-मैं तक पहुंची बात

Madhya Pradesh |

भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस देखने को मिली। विवाद तब शुरू हुआ जब भागीरथपुर और अडानी समूह का नाम चर्चा में आया। विधासभा में सत्ता औऱ विपक्ष में तू-तू, मैं- मैं की एक झलक...। ​कैलाश विजयवर्गीय बोले- औकात में रहें नेता प्रतिपक्ष..। इस पर ​उमंग सिंघार (नेता प्रतिपक्ष) का पलटवार, "मैं तुम्हें औकात दिखा दूंगा...।" नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार अडानी समूह पर मेहरबान है और उन्हें सवा लाख करोड़ रुपये देने की तैयारी है। उन्होंने दावा किया कि सरकारी फाइलें अडानी के दफ्तर में देखी जा रही हैं। इस बयान पर संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और सिंघार के बीच व्यक्तिगत छींटाकशी शुरू हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि सदन की कार्यवाही को तीन बार स्थगित करना पड़ा। कांग्रेस ने इसे आदिवासियों का अपमान बताया। ​विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने दोनों पक्षों को शांत कराते हुए कहा कि आज सदन में सीमाएं तोड़ी गई हैं। हालांकि, बाद में दोनों पक्षों ने इस व्यवहार पर खेद जताया।

​इंदौर के भागीरथपुरा कांड पर भी तीखी तकरार

​विपक्ष ने इसे 'सरकारी हत्या' करार देते हुए नगरीय विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ला के इस्तीफे की मांग की।

​मुआवजे पर भी बहस

विपक्ष ने सवाल उठाया कि जब सामान्य मौतों पर 4 लाख का मुआवजा मिलता है, तो यहाँ केवल 2 लाख क्यों दिया जा रहा है। उन्होंने मुआवजे की राशि बढ़ाने की मांग की। सरकार के अनुसार 22 मौतें हुई हैं, जबकि विपक्ष का दावा है कि मरने वालों की संख्या 35 से अधिक है।

यह भी पढ़े: MP में शराब महंगी, शराब छककर न पिएं

https://www.primenewsnetwork.in/state/mp-hikes-liquor-prices-avoid-drinking-excess/144667

 

Related to this topic: