प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News
  • देहरादून: BJP के डेमोग्राफिक बयान पर कांग्रेस MLA काजी निजामुद्दीन ने कहा- 'चुनाव के लिए भ्रामक प्रचार कर रही BJP, इतिहास का हवाला देकर घेरी सत्ताधारी पार्टी'
  • घरेलू गैस आपूर्ति को लेकर प्रशासन अलर्ट, प्रशासन ने घरेलू गैस आपूर्ति समस्या के संबंध में जारी किया नंबर
  • रायबरेली: बाइक सवार छात्रों को ट्रक ने मारी टक्कर, हादसे में 2 छात्रों की मौत, 1 छात्रा गंभीर रूप से घायल, घायल छात्रा को अस्पताल में कराया भर्ती, इलाज जारी
  • आगरा: तेज रफ्तार प्राइवेट बस पलटी, हादसे में करीब 12 लोग घायल, सभी घायलों को इलाज के लिए भेजा अस्पताल
  • मेरठ: तेज रफ्तार कार का कहर, कार ने स्कूटी में मारी जोरदार टक्कर, स्कूटी और चालक को 200 मीटर तक घसीटा, पूरी घटना CCTV में कैद
  • ललितपुर: पुलिस ने करीब 1 करोड़ 71 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने वाले 1 आरोपी को गिरफ्तार किया, 1 स्कॉर्पियो, 2 मोबाइल और 1 घड़ी बरामद
  • मुरादाबाद: रात में गांव के पास दिखा तेंदुआ, इलाके में फैली दहशत, सूचना के बाद आसपास के गांवों में लोगों से सतर्क रहने की अपील
  • अमेठी: पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, 50 हजार रुपए का इनामी अंतर्जनपदीय बदमाश गिरफ्तार, व्यापारी को अगवा कर ली थी फिरौती
  • राजस्थान में परिसीमन के बाद जुड़ेंगी 70 नई विधानसभा सीटें, जनगणना और उसके बाद होने वाले परिसीमन के बाद प्रदेश में विधायकों की संख्या 200 से बढ़कर 270 हो होगी

8 लाख का लालच, 1.35 लाख ठगे

मुरैना की महिला को 8 लाख का लालच देकर 1.35 लाख की ठगी

मुरैना। डिजिटल इंडिया के इस दौर में साइबर ठग मासूम लोगों को अपना शिकार बनाने के लिए नए-नए तरीके अपना रहे हैं।

 मुरैना की महिला को 8 लाख का लालच देकर 135 लाख की ठगी

Morena cyber fraud |

मुरैना। डिजिटल इंडिया के इस दौर में साइबर ठग मासूम लोगों को अपना शिकार बनाने के लिए नए-नए तरीके अपना रहे हैं। ताजा मामला मुरैना जिले का है, जहाँ एक महिला भारी-भरकम बैंक ऑफर के लालच में आकर अपनी जमा-पूंजी गंवा बैठी।

ऐसे बुना ठगी का जाल

​मुरैना की रहने वाली सुधा राठौर के मोबाइल फोन पर 3 फरवरी को एक अनजान नंबर से कॉल आया। फोन करने वाले व्यक्ति ने अपनी पहचान रवि केवट के रूप में बताई और खुद को ऑनलाइन ट्रांजैक्शन या बैंक से जुड़ा हुआ बताया।

ऐसे दिया ठगी का झांसा

ठग रवि केवट ने सुधा को झांसा दिया कि उनके बैंक खाते पर 8 लाख रुपये का विशेष ऑफर आया है। कहा, वह इस राशि को आज ही प्राप्त कर सकती हैं, जिससे महिला उसके बहकावे में आ गई। ठग ने शर्त रखी कि इस 8 लाख रुपये की राशि को पाने के लिए उन्हें पहले 1 लाख 35 हजार रुपये जमा करने होंगे।

​QR कोड का किया इस्तेमाल

जालसाज ने सुधा को एक QR कोड भेजा और उस पर पैसे ट्रांसफर करने को कहा। सुधा ने बिना सोचे-समझे उस कोड पर पैसे भेज दिए, जिसके बाद उन्हें एहसास हुआ कि वे ठगी का शिकार हो चुकी हैं।

​न करें QR कोड को कभी स्कैन

साइबर एक्सपर्ट्स और पुलिस लगातार लोगों को आगाह करते हैं कि ​कोई भी बैंक या संस्था पैसे देने के बदले पहले पैसे जमा करने की मांग नहीं करती। ​अंजान व्यक्ति द्वारा भेजे गए QR कोड को कभी भी स्कैन न करें, क्योंकि यह आपके खाते से पैसे काटने का जरिया हो सकता है। ​किसी भी 'लकी ड्रॉ' या 'बैंक ऑफर' की पुष्टि सीधे अपनी बैंक शाखा में जाकर करें। ऐसा कोई फ्रॉड होता है, तो तुरंत 1930 पर कॉल करें या [suspicious link removed] पर शिकायत दर्ज करें।

यह भी पढ़े: सेवानिवृत्त प्राध्यापकों को पूरा लाभ मिलेगा

https://www.primenewsnetwork.in/state/retired-professors-to-get-full-gratuity-7th-pay-pension/144488