राजगढ़। जिला के ब्यावरा क्षेत्र में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। यहां एक छात्रा ट्रेन के आगे कूदकर...
राजगढ़। जिला के ब्यावरा क्षेत्र में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। यहां एक छात्रा ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। इस भीषण हादसे में उसका शरीर तीन हिस्सों में बंट गया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।
प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही थी
प्राप्त जानकारी के अनुसार, छात्रा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही थी। बताया जा रहा है कि घटना भोपाल बायपास स्थित कचनारिया आईटीआई के सामने सोमवार देर रात हुई। ट्रेन की चपेट में आने से छात्रा का शरीर बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया।
छात्रा का सिर घर से 300 मीटर दूर मिला
घटना की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि छात्रा का सिर घटनास्थल से करीब 300 मीटर दूर जाकर मिला, जबकि शरीर के अन्य हिस्से अलग-अलग जगहों पर पड़े मिले। एक पैर का अभी तक पता नहीं चल पाया है।
मौके पर पहुंची पुलिस
सूचना मिलने पर मध्य प्रदेश पुलिस मौके पर पहुंची और शव के अवशेषों को एकत्र कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आत्महत्या के कारणों की जांच शुरू कर दी है। परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।
मानसिक तनाव में थी
प्रारंभिक जांच में आत्महत्या के पीछे के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। हालांकि, यह आशंका जताई जा रही है कि छात्रा मानसिक तनाव में हो सकती थी। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। इस घटना ने एक बार फिर युवाओं में बढ़ते मानसिक दबाव और तनाव की समस्या को उजागर किया है। विशेषज्ञों का मानना है कि ऐसे मामलों में समय पर संवाद और सहयोग बेहद जरूरी है, ताकि ऐसी दुखद घटनाओं को रोका जा सके।
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/world/nuclear-arms-control-agreement-between-america-and-russia-ends/132101