प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में...

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में 'स्वर्णिम 2026' का आगाज़, 20 से 22 अप्रैल तक मचेगी धूम

भोपाल। राजधानी की प्रतिष्ठित सेज यूनिवर्सिटी (SAGE University) में इस वर्ष के वार्षिक महोत्सव 'स्वर्णिम 2026'...

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में स्वर्णिम 2026 का आगाज़ 20 से 22 अप्रैल तक मचेगी धूम

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में 'स्वर्णिम 2026' का आगाज़, 20 से 22 अप्रैल तक मचेगी धूम |

भोपाल। राजधानी की प्रतिष्ठित सेज यूनिवर्सिटी (SAGE University) में इस वर्ष के वार्षिक महोत्सव 'स्वर्णिम 2026' की तैयारियां जोरों पर हैं। यह राष्ट्रीय स्तर का सांस्कृतिक और शैक्षिक उत्सव 20 से 22 अप्रैल 2026 तक आयोजित किया जाएगा। यह यूनिवर्सिटी का तीसरा वार्षिक महोत्सव है, जिसे युवाओं के नवाचार (innovation) और प्रतिभा प्रदर्शन के लिए एक बड़ा मंच माना जा रहा है।

तीन दिनों तक चलने वाले इस कार्यक्रम में कई आयोजन होंगे। जिसमें स्टार्टअप पिच और प्रतियोगिता, एआई (AI) प्रतियोगिता, रोबो रेस चैलेंज और ई-स्पोर्ट्स चैंपियनशि, मेगा फैशन शो (गाला फैशन फिएस्टा), काव्यांजलि साहित्यिक प्रतियोगिता और डांस स्पर्धा, ओपन-एयर मंच पर 'ग्रैंड गाला म्यूजिक नाइट' और बैंड प्रतियोगिता के साथ किसान मेला, 'कबाड़ से जुगाड़' प्रतियोगिता और ई-चेस शामिल हैं

​प्रख्यात हस्तियां भी रहेंगे मजूद

इस महोत्सव में देशभर के छात्र, शिक्षक, विशेषज्ञ और कलाकार हिस्सा लेंगे। रिपोर्ट्स के अनुसार, मशहूर गायिका जोनिता गांधी, सेलिब्रिटी डिजाइनर रीना ढाका और पल्लवी जयपुर जैसे बड़े नाम इस आयोजन की शोभा बढ़ाएंगे।

​ज्ञान व तकनीक के उत्सव का संदेश

​सेज ग्रुप की मैनेजिंग डायरेक्टर आर्किटेक्ट शिवानी अग्रवाल ने बताया कि 'स्वर्णिम' केवल एक फेस्ट नहीं है, बल्कि यह रचनात्मकता, ज्ञान और टेक्नोलॉजी का एक उत्सव है। इसका मुख्य उद्देश्य छात्रों को एक ऐसा राष्ट्रीय मंच देना है जहां वे नए विचारों के साथ आगे बढ़ सकें।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/world/nuclear-arms-control-agreement-between-america-and-russia-ends/132101

Related to this topic: