UP News : उत्तर प्रदेश में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) के पश्चात चुनाव आयोग ने राज्य की फाइनल मतदाता...
मुंबई। अमेरिका और ईरान के बीच युद्धविराम को लेकर पाकिस्तान में होने वाली बैठक से भारतीय शेयर बाजार में निवेशकों का भरोसा एकबार फिर बढ़ता नजर आया। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल के दाम में गिरावट से बाजार में चौतरफा खरीदारी देखने को मिली।
ग्लोबल बाजारों से मिले मजबूत संकेतों से उत्साहित बाजार में शुक्रवार को सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शानदार तेजी के साथ हुई। बीएसई सेंसेक्स 2,946 अंक यानी 3.95% की बढ़त के साथ 77,562.90 के स्तर पर बंद हुआ। इसी प्रकार निफ्टी 275.50 अंक या 1.16 फीसदी चढ़कर 24,050.60 पर समाप्त हुआ।
भारतीय रुपये ने शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले शुरुआत बढ़त खो दी और 17 पैसे टूटकर 92.68 (अस्थायी) पर बंद हुआ। सत्र के दौरान यह 92.41 के उच्चतम और 92.76 के निचले स्तर के बीच रहा। यह पिछले बंद भाव के मुकाबले 17 पैसे की गिरावट दर्शाता है। रुपया बृहस्पतिवार को तीन पैसे की मामूली बढ़त के साथ 92.51 पर बंद हुआ था। अमेरिका-ईरान संघर्ष से जुड़े जोखिमों सहित वैश्विक तनाव के कारण रुपये की विनिमय दर में गिरावट आई।
ग्लोबल मार्केट में ब्रेंट क्रूड वायदा में मामूली बढ़त दर्ज की गई और यह 96 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया। ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमत 96.50 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई, जो पिछले दिन से 0.60% अधिक है। भारत में MCX पर क्रूड ऑयल का भाव लगभग ₹9,177 से ₹9,289 प्रति बैरल के आसपास कारोबार कर रहा है। पिछले एक महीने में ब्रेंट की कीमत में 4.91% की वृद्धि हुई है।
सेंसेक्स और निफ्टी में इस पूरे हफ्ते करीब 6 प्रतिशत की वृद्धि देखने को मिली। शेयर बाजार के इन इंडेक्सों का यह पिछले पांच साल का सबसे मजबूत वीकली प्रदर्शन है। ब्रॉडर मार्केट ने भी समान रूप से बेहतर चाल दिखायी जहां हर 5 में से 4 शेयर बढ़त में रहे। निफ्टी बैंक और मिडकैप इंडेक्स में लगभग 8 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की।
स्टाक मार्केट में आज की तेजी से बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज करीब 6.5 लाख करोड़ रुपये बढ़कर 451.22 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया। वहीं इस पूरे हफ्ते निवेशकों की संपत्ति में करीब 28.85 लाख करोड़ रुपये का इजाफा हुआ। बीएसई में लिस्टेड कंपनियों की की कुल मार्केट वैल्यू पिछले हफ्ते के अंत में 422.37 करोड़ रुपये रही थी।
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर आज कुल 4,449 शेयरों में आज कारोबार देखने को मिला। इनमें से बढ़त के साथ बंद होने वाले शेयरों की संख्या अधिक रही। एक्सचेंज पर इसमें से 3,362 शेयर तेजी के साथ बंद हुए। वहीं 944 शेयरों में गिरावट देखी गई। जबकि 143 शेयर बिना किसी उतार-चढ़ाव के सपाट बंद हुए। इसके अलावा 110 शेयरों ने आज कारोबार के दौरान अपना नया 52-वीक हाई छुआ। वहीं 20 शेयरों ने अपने 52-हफ्तों का नया निचला स्तर छुआ।
बाजार में तेजी के माहौल में बीएसई सेंसेक्स के 30 में से 25 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए। इसमें एशियन पेंट्स के शेयरों में 3.84 फीसदी की सबसे अधिक तेजी रही। इसके बाद आईसीआईसीआई बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, इंडिगो और एक्सिस बैंक के शेयर 2.49 फीसदी से लेकर 3.22 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए।
स्टाक मार्केट में तेजी के माहौल में भी सेंसेक्स के 5 शेयर गिरकर बंद हुए। इसमें भी सन फार्मा का शेयर 3.65 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहा। वहीं इंफोसिस, टीसीएस, टेक महिंद्रा और एचसीएल टेक के शेयरों में 0.90 फीसदी से लेकर 2.94 फीसदी तक की गिरावट रही।
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/bengal-amit-shah-releases-party-manifesto/156275