भोपाल। MP Board की 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं के परिणाम आने में अब कुछ ही समय शेष है। जैसे-जैसे रिजल्ट की घड़ी नजदीक आ रही है, विद्यार्थियों की धड़कनें तेज होती जा रही हैं।
भोपाल। MP Board की 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं के परिणाम आने में अब कुछ ही समय शेष है। जैसे-जैसे रिजल्ट की घड़ी नजदीक आ रही है, विद्यार्थियों की धड़कनें तेज होती जा रही हैं। इसी बेचैनी और उम्मीद के बीच, राजधानी भोपाल के मंदिरों में एक अनोखा नजारा देखने को मिल रहा है।
दान-पेटियों में दान के साथ मन्नत की पर्चियां भी मिली
आमतौर पर दान-पेटियों में लोग श्रद्धा अनुसार राशि डालते हैं, लेकिन इन दिनों भोपाल के प्रमुख मंदिरों, विशेषकर न्यू मार्केट स्थित शनि मंदिर और 1100 क्वार्टर के मंदिरों में दान-पेटियां मन्नत की पर्चियों से भरी पड़ी हैं। अपनी मेहनत के साथ अब छात्रों को ईश्वर के मदद पर भरोसा है।
प्रार्थना औऱ डील्स की पर्ची
इन पर्चियों में छात्रों ने भगवान के सामने अपनी प्रार्थनाएं और "डील्स" लिखी हैं। कुछ प्रमुख मन्नतों में इस प्रकार हैं। यथा, "हे भगवान! बस इस बार पास कर दो, मैं 100 बार परिक्रमा लगाऊंगी।", "अच्छे अंक दिला दो, 100 लड्डू चढ़ाऊंगा।", "गणित के पेपर में बचा लेना, पूरे परिवार के साथ दर्शन करने आऊंगा।"
बढ़ती चिंता और गहरी आस्था दिखती है
रिजल्ट से पहले छात्रों और उनके अभिभावकों के बीच गहरी चिंता का माहौल है। परीक्षा परिणाम बेहतर रहे, इसके लिए छात्र मंदिरों में जाकर विशेष पूजा-अर्चना कर रहे हैं। मंदिर प्रशासन का कहना है कि हर साल रिजल्ट से पहले इस तरह की पर्चियां मिलती हैं, लेकिन इस बार इनकी संख्या काफी अधिक है। यह छात्रों के मनोविज्ञान को दर्शाता है। कड़ी मेहनत के बाद भी जो अनिश्चितता बनी रहती है, उसे दूर करने के लिए वे अपनी आस्था का सहारा ले रहे हैं।
यह भी पढ़े: भोपाल: 'स्कूल चलें हम' में अफसरों की गैरहाजिरी
https://www.primenewsnetwork.in/state/bhopal-most-officers-absent-in-school-chalen-hum-drive/154628