प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

इनपुट कास्ट में हुई वृद्धि को देखते हुए किया फैसला

मारूति की कारें होंगी मंहगी, कंपनी ने किया 30 हजार रुपये की वृद्धि का एलान

पश्चिम एशिया संकट के कारण बढ़ती महंगाई के बीच अब मारूति की कारें खरीदने के लिए जेब अधिक ढीली करनी पड़ेगी। इनपुट कास्ट में हुई वृद्धि को देखते हुए मारूति ने अपनी कारों की कीमतें बढ़ाने का एलान किया है।

मारूति की कारें होंगी मंहगी कंपनी ने किया 30 हजार रुपये की वृद्धि का एलान

मारूति की कारें होंगी मंहगी, कंपनी ने किया 30 हजार रुपये की वृद्धि का एलान

नई दिल्ली। 
पश्चिम एशिया संकट के कारण बढ़ती महंगाई के बीच अब मारूति की कारें खरीदने के लिए जेब अधिक ढीली करनी पड़ेगी। इनपुट कास्ट में हुई वृद्धि को देखते हुए मारूति ने अपनी कारों की कीमतें बढ़ाने का एलान किया है। 

दिग्गज कार निर्माता मारुति सुजुकी इंडिया ने गुरुवार को अपने सभी वाहनों के मूल्य में 30 हजार रुपये तक की बढ़ोतरी की घोषणा की। कंपनी ने कहा कि मुद्रास्फीति के दबाव और प्रतिकूल लागत वातावरण के बने रहने के कारण वह अगले महीने से अपने वाहनों की कीमतों में 30,000 रुपये (311.85 डॉलर) तक की वृद्धि करेगी। मारुति सुजुकी अपने पोर्टफोलियो में एरिना (Arena) और नेक्सा (Nexa) दोनों नेटवर्क के जरिए गाड़ियां बेचती है, और यह वृद्धि सभी श्रेणियों पर लागू होगी। पश्चिम एशिया के तनावपूर्ण हालात ने वैश्विक व्यापार मार्गों और ऊर्जा बाजारों को बाधित कर दिया है। इससे कच्चे माल (जैसे एल्यूमीनियम, तांबा और स्टील), लॉजिस्टिक्स और माल ढुलाई के खर्चों में भारी उछाल आया है। 

कंपनी ने रेग्युलेटरी फाइलिंग में बताया कि महंगाई के दबाव और प्रतिकूल लागत परिवेश के चलते मूल्य में यह वृद्धि की गई है, जो जून से लागू होगी। यह मूल्य वृद्धि माडल के अनुरूप अलग-अलग होगी। इससे पहले, कंपनी कई महीनों तक लागत के इस बोझ को खुद ही उठाती रही और इसे ग्राहकों पर डालने से बच रही थी। लेकिन महंगाई और इनपुट लागत की मार अब इतनी बढ़ गई है कि कंपनी को मजबूरन बढ़ी हुई लागत का एक हिस्सा ग्राहकों को ट्रांसफर करना पड़ रहा है

कंपनी ने कहा कि पिछले कुछ महीनों से बढ़ती लागत के असर को कम करने के लिए लगातार कोशिशें की जा रही हैं। अब जब महंगाई का दबाव काफी बढ़ गया है और लागत का प्रतिकूल माहौल बना हुआ है, तो कंपनी को बढ़ी हुई लागत का कुछ हिस्सा बाजार पर डालना पड़ रहा है। साथ ही, यह भी सुनिश्चित किया जा रहा है कि ग्राहकों पर इसका असर कम से कम हो। जीएसटी दरों में कटौती के बाद कंपनी ने पिछले वर्ष सितंबर में अपने वाहनों का मूल्य घटाया था।

http://योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को तोहफा, डीए 2 फीसदी बढ़ा

Related to this topic: