प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News
  • पौड़ी गढ़वाल: इडवालस्यूं पट्टी में आदमखोर गुलदार का आतंक, बाड़ा गांव में गुलदार ने एक नेपाली मजदूर को अपना शिकार बनाया, स्थानीय ग्रामीणों ने नेपाली मजदूर का अधखाया शव बरामद किया
  • भोपाल: ट्रेक्टर ट्राली और लोडिंग की भीषण भिड़ंत, हादसे में 5 की मौके पर मौत, 6 लोग घायल, नर्मदा नदी में संक्रात पर्व पर स्नान करने जा रहे थे
  • ग्वालियर: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मकर संक्रांति पर सभी को शुभकामनाएं दी, उन्होंने व्यापार मेले में ऑटोमोबाइल सेक्टर के लिए 50 फीसदी रोड टैक्स की छूट को लेकर मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया
  • देहरादून: नीति आयोग की निर्यात तैयारी सूचकांक 2024 में उत्तराखंड अव्वल, छोटे राज्यों की श्रेणी में उत्तराखंड को मिला पहला स्थान
  • देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज होगी कैबिनेट बैठक, पर्यटन, स्वास्थ्य, शहरी विकास सहित कई प्रस्तावों पर होगी चर्चा
  • लखनऊ: पुलिस भर्ती बोर्ड ने सब-इंस्पेक्टर और समकक्ष पदों के लिए होने वाली भर्ती परीक्षा को लेकर महत्वपूर्ण निर्देश दिए, बोर्ड के अनुसार परीक्षा कुल 400 अंकों की होगी, परीक्षा में 160 वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाएंगे
  • बरेली: 7 साल से वांछित 25 हजार के इनामी तस्कर गिरफ्तार, तस्कर नसीम के परिजनों ने पुलिस टीम पर हमला कर हिरासत से छुड़ाया था
  • लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने BSP अध्यक्ष मायावती को फोन कर दी जन्मदिन की बधाई
  • प्रयागराज: 12वीं तक के सभी स्कूल 20 जनवरी तक बंद, माघ मेले के चलते लिया गया फैसला, DIOS ने जारी किया आदेश

सेवा क्षेत्र की वृद्धि दर में गिरावट..

सेवा क्षेत्र की वृद्धि दर में गिरावट, नई भर्तियों पर लगा ब्रेक

Service Sector : देश में औद्योगिक क्षेत्र के बाद भारत के सेवा क्षेत्र की वृद्धि दर में भी दिसंबर 2025 में नर्मी देखने को मिली है।

सेवा क्षेत्र की वृद्धि दर में गिरावट नई भर्तियों पर लगा ब्रेक

सेवा क्षेत्र की वृद्धि दर में गिरावट, नई भर्तियों पर लगा ब्रेक |

Service Sector : देश में औद्योगिक क्षेत्र के बाद भारत के सेवा क्षेत्र की वृद्धि दर में भी दिसंबर 2025 में नर्मी देखने को मिली है। सेवा क्षेत्र की वृद्धि दर दिसंबर, 2025 में गिरकर 11 महीने के निचले स्तर पर आ गई है। नए कारोबार एवं उत्पादन विस्तार की धीमी दर के कारण सीजनल रूप से समायोजित एचएसबीसी इंडिया सेवा पीएमआई कारोबारी गतिविधि सूचकांक पिछले महीने घटकर 58.0 पर आ गया। यह जनवरी, 2025 के बाद विस्तार की सबसे धीमी दर है।

HSBC India Services PMI (Purchasing Managers' Index) दिसंबर 2025 में नवंबर, 2025 के मुकाबले 59.8 से घटकर 58.0 पर आ गया। यह पिछले 11 महीनों (जनवरी 2025) की सबसे धीमी वृद्धि दर को दर्शाता है। इस दौरान नए ऑर्डर और उत्पादन की वृद्धि धीमी हुई और कंपनियों ने भर्तियों से परहेज किया। कई कंपनियों ने नई नियुक्तियों (hiring) पर रोक लगा दी है। 

एसएंडपी ग्लोबल मार्केट इंटेलिजेंस की कार्यकारी निदेशक (अर्थशास्त्र) पॉलियाना डी लीमा ने कहा, दिसंबर में भारत के सेवा क्षेत्र का प्रदर्शन अच्छा रहा, लेकिन 2025 के अंत में कई सर्वे संकेतकों में आई गिरावट नए साल में वृद्धि की गति में नरमी का संकेत दे सकती है। हालांकि, कंपनियां वृद्धि की संभावनाओं को लेकर आशावादी बनी रहीं। लेकिन समग्र भावना लगातार तीसरे महीने घटकर करीब साढ़े तीन वर्षों में अपने सबसे निचले स्तर पर आ गई।

लीमा ने कहा, कंपनियों ने अतिरिक्त कर्मचारियों की भर्ती करने से परहेज किया। इसकी प्रमुख वजह वस्तु उत्पादकों की धीमी वृद्धि और सेवा क्षेत्र की कंपनियों में आंशिक छंटनी थी। बाहरी मांग के संदर्भ में कंपनियों ने कहा, एशिया, उत्तरी अमेरिका, पश्चिम एशिया और ब्रिटेन से मांग में वृद्धि दर्ज करते हुए सुधार देखा। नए निर्यात ऑर्डर में उल्लेखनीय वृद्धि हुई।

मालूम हो कि दिसंबर 2025 में भारत के औद्योगिक उत्पादन (IIP) और विनिर्माण PMI (खरीद प्रबंधक सूचकांक) में गिरावट दर्ज की गई थी। इस दौरान PMI नवंबर के 56.6 से घटकर 55.0 पर आ गया, जो दो साल से अधिक समय में सबसे धीमी वृद्धि को दर्शाता है।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/rahul-gandhi-targeted-pm-modi-understand-the-difference-sir/103989

Related to this topic: