प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

FII की खरीददारी से सरपट दौड़ा शेयर बाजार

FII की खरीददारी से सरपट दौड़ा शेयर बाजार, सेंसेक्स में 446 अंकों की उछाल, निफ्टी ने बनाया 52-वीक हाई का रिकार्ड

Stock Market : एशियाई मार्केट से मिले मजबूत संकेत और विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) की खरीदारी की बदौलत भारतीय शेयर बाजार में आज जबरदस्त तेजी देखने को मिली।

fii की खरीददारी से सरपट दौड़ा शेयर बाजार सेंसेक्स में 446 अंकों की उछाल निफ्टी ने बनाया 52-वीक हाई का रिकार्ड

FII की खरीददारी से सरपट दौड़ा शेयर बाजार, सेंसेक्स में 446 अंकों की उछाल, निफ्टी ने बनाया 52-वीक हाई का रिकार्ड |

Stock Market : एशियाई मार्केट से मिले मजबूत संकेत और विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) की खरीदारी की बदौलत भारतीय शेयर बाजार में आज जबरदस्त तेजी देखने को मिली। पिछले तीन महीनों की गिरावट के बाद शेयर मार्केट में लगातार दूसरे महीने तेजी दिखाई दे रही है। आज मार्केट 2% से अधिक उछलकर रिकॉर्ड हाई के काफी करीब पहुंच गया। बीएसई के शेयरों के लिहाज से ये साल का दूसरा सबसे बेहतर महीना है। सेंसेक्स-निफ्टी दिन में अपने 52-वीक हाई तक पहुंचे।

Nifty50 का बेंचमार्क इंडेक्स अपने ऑल टाइम हाई के पास पहुंच गया। हालांकि, निफ्टी अपने सर्वकालिक स्तर 26277 को आज के कारोबारी सत्र में तोड़ नहीं सका। शेयर मार्केट में दोपहर 2 बजे सेंसेक्स करीब 582.33 अंक यानी 0.67% बढ़कर 85,768.52 के 52-हफ्ते के उच्च स्तर पर पहुंच गया था। वहीं निफ्टी 176.15 अंक या 0.65 फीसदी की तेजी के साथ 26,228 पर पहुंच गया, जो इसका नया 52-वीक हाई है। हालांकि कारोबार के अंत में सेंसेक्स 446 अंकों की तेजी के साथ 85,632.68 पर बंद हुए। जबकि निफ्टी 139 अंकों की तेजी के साथ 26,192.15 पर बंद हुआ।  

Nifty Bank ने सेशन में 59,440.10 का रिकॉर्ड हाई बनाया, लेकिन हल्की मुनाफावसूली के बाद 59,347.70 पर बंद हुआ। फाइनेंशियल सर्विसेज भी मजबूत रहीं और 0.79% ऊपर बंद हुईं। PSU Bank और Media इंडेक्स में आज कमजोरी ज्यादा दिखी, PSU Bank 0.89% टूटा और Media इंडेक्स 1.54% गिरा।

शेयर बाजार में तेजी की एक बड़ी वजह विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) की खरीदारी रही है। 19 नवंबर को उन्होंने 1,580.72 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे थे। । इस विदेशी निवेश से घरेलू बाजारों में सकारात्मक माहौल बन रहा है। आयशर मोटर्स, टेक महिंद्रा और रिलायंस इंडस्ट्रीज जैसे दिग्गज शेयरों में 3 प्रतिशत तक की तेजी देखने को मिली। इंडेक्स हेवीवेट रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर गुरुवार को 1.5% बढ़कर 1,540.90 रुपये के स्तर पर पहुंच गए, जिससे सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी को अतिरिक्त सपोर्ट मिला।  बड़े शेयरों में बढ़िया तेजी दिखी, लेकिन मिडकैप-स्मॉलकैप कमजोरी की वजह से रफ्तार थोड़ी थम गई। वोडाफोन आईडिया (Vodafone Idea) में वॉल्यूम के मामले में सबसे ज्यादा हलचल दिखी। इस दौरान करीब 86.78 करोड़ शेयरों का कारोबार हुआ। इसके बाद JP Power (71.41 करोड़) और PhysicsWallah (21.27 करोड़) सबसे एक्टिव स्टॉक्स रहे।

आज के चढ़ने वाले शीर्ष शेयर 

Nifty 50 में Eicher Motors 3.31% ऊपर रहा, Bajaj Finance 2.30% चढ़ा और Bajaj Finserv ने भी 2.29% की बढ़त दर्ज की। कुल मिलाकर 34 कंपनियां हरे निशान पर बंद हुईं, जिससे इंडेक्स को अच्छा सपोर्ट मिला।

आज के गिरने वाले शीर्ष शेयर 

Asian Paints, HCL Tech और Titan Company आज दबाव में दिखे। इन शेयरों में 1% तक की कमजोरी आई, जिसने इंडेक्स की रफ्तार थोड़ा धीमी की।

 

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/world/the-number-of-bangladeshis-going-to-bangladesh-has-increased/98283

Related to this topic: