प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

'पुष्पा 2' के स्पेशल शो के दौरान हुई थी भगदड़

संध्या थिएटर भगदड़ मामला: नामपल्ली कोर्ट ने 6 जुलाई तक टाली सुनवाई, अल्लू अर्जुन नहीं हुए पेश

'पुष्पा 2' प्रीमियर के दौरान हुई संध्या थिएटर भगदड़ मामले में नामपल्ली कोर्ट ने सुनवाई 6 जुलाई तक टाल दी है। आरोपी एक्टर अल्लू अर्जुन वर्चुअली शामिल नहीं हुए।

संध्या थिएटर भगदड़ मामला नामपल्ली कोर्ट ने 6 जुलाई तक टाली सुनवाई अल्लू अर्जुन नहीं हुए पेश

अल्लू अर्जुन, अभिनेता | ANI

हैदराबाद (तेलंगाना): नामपल्ली क्रिमिनल कोर्ट ने सोमवार को संध्या थिएटर भगदड़ मामले की सुनवाई 6 जुलाई तक टाल दी। इस मामले में एक्टर अल्लू अर्जुन भी आरोपी हैं। कुछ आरोपियों के मजिस्ट्रेट के सामने पेश नहीं होने पर सुनवाई टाल दी गई। संध्या थिएटर की लीगल टीम ने बताया कि एक्टर अल्लू अर्जुन वर्चुअली शामिल नहीं हुए और उनके वकील ने एब्सेंट पिटीशन फाइल की।

मजिस्ट्रेट के सामने पेश नहीं हुए कुछ आरोपी

संध्या थिएटर मैनेजमेंट की ओर से पेश वकील भानु चंदर ने बताया कि "आज नामपल्ली में मजिस्ट्रेट के सामने कमिटल बॉन्ड फाइल करने के लिए पेशी है। लेकिन, 23 सदस्यों (पुलिस चार्जशीट में लिस्टेड कुल आरोपियों) में से 21 या 22 पेश हुए हैं, 1 या 2 एब्सेंट हैं।"

सेशन कोर्ट ने 6 जुलाई तक के लिए टाल दी सुनवाई

उन्होंने कहा, "इसीलिए सेशन कोर्ट केस के रजिस्ट्रेशन में अगले स्टेप्स के लिए इसे 6 जुलाई के लिए पोस्ट किया गया है। अगली हियरिंग के लिए, सभी 23 आरोपियों को एक साथ कोर्ट के सामने पेश होने को कहा है।" चिक्कड़पल्ली पुलिस ने एक्टर को आरोपी नंबर 11 बताया है, जबकि संध्या थिएटर के मैनेजमेंट को आरोपी नंबर 1 से 10 के तौर पर लिस्ट किया गया है। नामपल्ली कोर्ट ने 19 आरोपियों को समन जारी किया है, और पुलिस इस घटना के सिलसिले में 23 लोगों के खिलाफ पहले ही चार्जशीट फाइल कर चुकी है।

'पुष्पा 2' के स्पेशल बेनिफिट शो के दौरान भगदड़ में महिला की हुई थी मौत

हैदराबाद के संध्या थिएटर में 4 दिसंबर 2024 को 'पुष्पा 2' के एक स्पेशल बेनिफिट शो के दौरान यह भगदड़ हुई थी। इस भगदड़ में रेवती नाम की एक महिला की जान चली गई थी। जबकि, उनके बेटे श्री तेजा को गंभीर चोटें आई थी। यह भगदड़ तब हुई जब फिल्म के प्रीमियर के दौरान एक्टर की एक झलक पाने के लिए थिएटर के बाहर भारी भीड़ जमा हो गई थी। 

फिल्म प्रोड्यूसर ने पीड़ित परिवार को 2 करोड़ रुपये देने की घोषणा की

अल्लू अर्जुन ने अपनी कार की सनरूफ से जैसे ही फैंस की ओर हाथ हिलाया, हालात तेजी से बेकाबू हो गए। अफरातफरी मच गई, जिसमें रेवती की मौत हो गई और उनके बेटे श्री तेजा को गंभीर चोटें आईं। उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। पीड़ित परिवार की मदद के लिए अर्जुन ने पैसे की मदद भी की। उनके पिता फिल्म प्रोड्यूसर अल्लू अरविंद ने रेवती के परिवार की मदद के लिए 2 करोड़ रुपये देने की घोषणा की, जिनकी इस घटना में दुखद मौत हो गई थी।

Related to this topic: