प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

‘रामायणम्’ के नए पोस्टर्स में दिखी राजा दशरथ...

‘रामायणम्’ के नए पोस्टर्स में दिखी राजा दशरथ और भगवान राम के बीच के भावुक रिश्ते की झलक

रणबीर कपूर की ‘रामायणम्’ में अरुण गोविल राजा दशरथ के रूप में नजर आएंगे। मेकर्स ने पिता-पुत्र के भावुक रिश्ते को दर्शाते नए पोस्टर शेयर किए हैं।

‘रामायणम्’ के नए पोस्टर्स में दिखी राजा दशरथ और भगवान राम के बीच के भावुक रिश्ते की झलक

Ram and Dasharath’s Emotional Bond |

रणबीर कपूर की ‘रामायणम्’ में अरुण गोविल राजा दशरथ के रूप में नजर आएंगे। मेकर्स ने पिता-पुत्र के भावुक रिश्ते को दर्शाते नए पोस्टर शेयर किए हैं। मेकर्स द्वारा शेयर किए गए पोस्टर्स में एक जगह राजा दशरथ राम को आशीर्वाद देते हुए दिखाई दे रहे हैं जबकि दूसरी तरफ राम को नदी के पानी में अर्थी की राख विसर्जित की गंभीर रस्म निभाते हुए नजर आ रहे हैं । यह पोस्टर्स इस महाकाव्य के दिल में छिपी भावनात्मक सफर की झलक पेश करते हैं।

‘रामायणम्’ के नए पोस्टर्स ने बढ़ाई दर्शकों की उत्सुकता

नमित मल्होत्रा की 'रामायणम्' के मेकर्स ने एक-एक कर के किरदारों और फिल्म की अनोखी दुनिया की झलक को सामने लाकर दर्शकों में बेसब्री का माहौल बनाए रखा है। इतना ही नहीं इस सिलसिले को बनाए रखते हुए मेकर्स ने महाकाव्य के अहम किरदारों के बीच के रिश्तों पर भी ध्यान केंद्रित करना शुरू कर दिया है।

मेकर्स ने लारा दत्ता के रानी कैकेयी और शीबा चड्ढा के मंथरा के अवतार में पोस्टर्स को शेयर करने के बाद, अब अरुण गोविल के राजा दशरथ और उनके बेटे भगवान राम के रूप में रणबीर कपूर का नया पिता पुत्र के बीच भावनात्मक जुड़ाव दर्शाने वाले पोस्टर्स शेयर कर दिए हैं।

आशीर्वाद के पल में झलकी पिता-पुत्र की गहरी आत्मीयता

पहले पोस्टर में पिता और पुत्र के बीच के एक बेहद खास पल को दिखाया गया है, जिसमें राजा दशरथ राम को आशीर्वाद दे रहे हैं और राम घुटने टेके उनके सामने मौजूद हैं। यह सीन उनके रिश्ते की गर्माहट को तो दिखाता ही है, साथ ही उस वादे और कर्तव्य के मायने को भी दिखाता है जो उनकी भाग्य को तय करेंगे।

वहीं, बात करें दूसरे पोस्टर की तो उसमें राम को नदी के पानी में खड़े होकर अस्थि विसर्जन की पीड़ा देने वाली रस्म को निभाते हुए दिखाया गया है। हरे-भरे नज़ारों के बीच, यह सीन राम के सफर और इस महाकाव्य के बीच में मौजूद भावनात्मक पलों की एक शांत और बेहद गहराई से महसूस होने वाली झलक पेश करता है।

मेकर्स ने पोस्टर्स शेयर करते हुए सोशल मीडिया पर कैप्शन में लिखा है:

“वादे से बंधा हुआ पिता। 
कर्तव्य से बंधा हुआ बैठ।
दोनों में से किसी को नहीं पता था कि यह विदाई उनकी आखिरी विदाई होगी।"

दुनिया द्वारा सबसे ज्यादा पूजे जाने वाले महाकाव्यों में से एक 'रामायणम्' को बड़े पर्दे पर लाया जा रहा है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी सीता, रॉकिंग स्टार यश रावण, सनी देओल हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण के किरदार में नजर आएंगे।

दिवाली 2026 और 2027 में रिलीज होंगे दोनों पार्ट

नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बनी 'रामायणम्' को नमित मल्होत्रा के प्राइम फोकस स्टूडियोज ने 8 बार ऑस्कर जीत चुके DNEG और यश की मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस के साथ मिलकर बनाया है। यह फिल्म दो पार्ट में रिलीज होगी। फिल्म का पार्ट 1, दिवाली 2026 और पार्ट 2 दिवाली 2027 में दुनियाभर में हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज होगी। फिल्म को सोनी पिक्चर्स दुनिया भर में भारत छोड़कर रिलीज करेगी, जबकि हिंदी भाषी मार्केट में धर्मा प्रोडक्शंस इसके डिस्ट्रीब्यूटर हैं। फिल्म दुनियाभर में आईमैक्स में रिलीज होगी।

यह भी पढ़ें: ‘पहला प्यार दूसरी बार’ का नया गाना ‘जाने किस मोड़ पे’ रिलीज, दर्शन रावल की आवाज ने जीता दिल

Related to this topic: