प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

सनी देओल ने की 'रामायण-पार्ट 1' की तारीफ

सनी देओल ने की 'रामायण-पार्ट 1' की तारीफ, बोले- हॉलीवुड फिल्मों से भी बेहतर

सनी देओल ने 'रामायण-पार्ट 1' की जमकर तारीफ करते हुए इसे हॉलीवुड फिल्मों से बेहतर बताया। उन्होंने फिल्म के शानदार स्पेशल इफेक्ट्स और कलाकारों के अभिनय की सराहना की।

सनी देओल ने की रामायण-पार्ट 1 की तारीफ बोले- हॉलीवुड फिल्मों से भी बेहतर

सनी देओल ने की 'रामायण-पार्ट 1' की तारीफ |

मुंबई: बॉलीवुड स्टार सनी देओल अपनी फिल्म 'रामायण- पार्ट 1' को लेकर गर्व महसूस कर रहे हैं, जिसका निर्देशन नितेश तिवारी ने किया है। शनिवार को सनी देओल ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया और दर्शकों से फिल्म देखने की अपील करते हुए कहा कि इसे बेहद शानदार तरीके से बनाया गया है। यह किसी भी हॉलीवुड फिल्म से कम नहीं है। उन्होंने कहा कि मैं अभी-अभी अपनी रामायण देखकर आ रहा हूं, मुझे रामायण बहुत अच्छी लगी। मैं चाहता हूं कि हर हिंदुस्तानी जाकर रामायण देखे, क्योंकि यह फिल्म किसी भी हॉलीवुड फिल्म से कम नहीं है, बल्कि मैं कहूंगा उनसे भी बेहतर है। इसके स्पेशल इफेक्ट्स तो इस तरह के हैं कि आपको पता ही नहीं चलेगा कि आप उस दुनिया में नहीं हैं। आपको उस period में ले जाती है। उन्होंने वीडियो के अंत में "जय श्री राम" का नारा भी लगाया।

सनी देओल की 'रामायण' में हनुमान के रूप में एंट्री

गौरतलब है कि सनी देओल 'रामायण- पार्ट 1' में भगवान हनुमान के रूप में अपनी शुरुआत कर रहे हैं, जो एक हाई-इम्पैक्ट पोस्ट-क्रडिट सीन में नजर आते हैं, जिसमें वही नारा भी शामिल है। हालांकि उस दृश्य में उनका चेहरा नहीं दिखाया गया है, लेकिन उनकी आवाज "जय श्री राम" का नारा लगाते हुए सुनी जा सकती है। सनी ने आगे कहा कि और हर एक्टर ने बहुत अच्छा काम किया है। इसलिए मैं आपसे विनती करता हूं। विनती नहीं कर रहा हूं, अपना हक जमा रहा हूं, क्योंकि वाकई फिल्म बहुत अच्छी है। जाकर देखिएगा। जय श्री राम।

'रामायण-पार्ट 1' में नजर आएंगे ये सितारे

नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित, 'रामायण- पार्ट 1' प्राचीन भारतीय महाकाव्य का दो-पार्ट में बनने वाले सिनेमाई रूपांतरण की पहली किस्त है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम के रूप में साई पल्लवी सीता के रूप में, यश रावण के रूप में, रवि दुबे लक्ष्मण के रूप में और सनी देओल हनुमान के रूप में नजर आए हैं। अनुपम खेर ने जटायु को अपनी आवाज दी है, जो रावण के अपहरण से सीता को बचाने का प्रयास करने वाली कथा में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले दिव्य पक्षी हैं। फिल्म में अरुण गोविल, लारा दत्ता और रकुल प्रीत सिंह भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। नमित मल्होत्रा द्वारा निर्मित यह महाकाव्य 5 नवंबर 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था।

(ANI)

ये भी पढ़ें- ईस्ट बंगाल ने रचा इतिहास, एएफसी महिला चैंपियंस लीग के क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह
 

Related to this topic: