प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

विजय थलापति बने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री

विजय थलापति बने तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री, सेलेब्स ने दी बधाइयाँ

तमिल सिनेमा के सुपरस्टार जोसेफ विजय उर्फ थलापति विजय अब राजनीति में बड़ा कदम रखते हुए तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बन गए हैं।

विजय थलापति बने तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री सेलेब्स ने दी बधाइयाँ

News Headlines |

कमल हासन ने दी भावुक बधाई

दिग्गज अभिनेता कमल हासन ने सोशल मीडिया पर विजय को बधाई देते हुए लिखा कि उनके नेतृत्व में तमिलनाडु नई ऊँचाइयों को छुएगा। उन्होंने राज्य के उज्जवल भविष्य की कामना की और विजय को “भाई” कहकर संबोधित किया।

पूजा हेगड़े ने साझा की तस्वीर

अभिनेत्री पूजा हेगड़े ने विजय के शपथ ग्रहण की तस्वीर पोस्ट करते हुए उन्हें “चीफ मिनिस्टर विजय सर” कहकर बधाई दी। उन्होंने खुशी जताते हुए उनके नए सफर के लिए शुभकामनाएँ दीं।

प्रकाश राज और आर माधवन का रिएक्शन

अभिनेता प्रकाश राज और आर माधवन ने भी विजय के मुख्यमंत्री बनने पर खुशी जताई। आर माधवन ने कहा कि उन्हें विजय पर गर्व है और यह उनके लिए बेहद खास पल है।

फिल्मी दुनिया से राजनीति तक का सफर

विजय थलापति लंबे समय से तमिल सिनेमा के सबसे बड़े सितारों में शामिल रहे हैं। अब राजनीति में उनकी एंट्री और मुख्यमंत्री बनना उनके करियर का एक ऐतिहासिक मोड़ माना जा रहा है। विजय के मुख्यमंत्री बनने के बाद तमिलनाडु की राजनीति में एक नया अध्याय शुरू हुआ है। उनके प्रशंसक और फिल्म इंडस्ट्री दोनों ही उनसे बड़े बदलाव और विकास की उम्मीद कर रहे हैं।

यह भी पढ़े: पुतिन बोले: यूक्रेन संघर्ष खत्म होने की ओर

https://www.primenewsnetwork.in/world/putin-says-ukraine-conflict-nearing-end-blames-western-global-elites/203304

Related to this topic: