प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

12 वर्षीय ईसाई लड़की का अपहरण

पाकिस्तान में 12 वर्षीय ईसाई लड़की का अपहरण व दुराचार, आरोपित फरार

फैसलाबाद (पाकिस्तान)। ह्युमन राइट फोकस पाकिस्तान (एचआरएफपी) ने एक 12 वर्षीय ईसाई लड़की का अपहरण कर दुराचार के निर्मम मामले की औपचारिक तौर पर निंदा की है।

पाकिस्तान में 12 वर्षीय ईसाई लड़की का अपहरण व दुराचार आरोपित फरार

12-year-old girl case |

पाक में किशोरी के अपहरण, हमले की निंदा की

ह्युमन राइट फोकस पाकिस्तान (एचआरएफपी) ने एक 12 वर्षीय ईसाई लड़की का अपहरण कर दुराचार के निर्मम मामले की औपचारिक तौर पर निंदा की है। प्राथमिक दर्ज कराए जाने के बावजूद घटना को अंजाम देने वाले फरार हैं। उधर, लड़की के परिवार वाले दहशत में जी रहे है। एचआरएफपी के एक तथ्यान्वेषी मिशन के अनुसार यह घटना आठ दिसंबर 2025 की है। लड़की के पिता ने बताया वह सायं साढ़े छह बजे गायब हुई थी। तथ्यान्वेषी दल लड़की के परिवार वालों के पास जाकर सारे तथ्य जुटाए। दल ने परिवार वालों को हर संभव सहायता के लिए आश्वशत किया। दो गवाहों -अदिल मसीह और परवेज मसीह ने बताया कि दो पड़ोसी- तल्हा शब्बीर और मुहम्मद अर्सलान लड़की को घर में खींच ले गए। जब लड़की का पिता उस घर में गया तो पाया कि शब्बीर उस लड़की को मार रहा था। अर्सलान पिस्टल लिए था और लड़की के पिता को धमका रहा था। बाद में दोनों भाग गए। वे अब तक फरार हैं। अब लड़की के परिवार वालों को धमकाया जा रहा है कि वे केस वापस ले।

यह भी पढ़े: EC ने मुख्य सचिव से चार अधिकारियों पर जवाब मांगा

https://www.primenewsnetwork.in/india/ec-seeks-reply-from-chief-sec-on-4-officials/105889

Related to this topic: