Vijay Rally Stampede : मद्रास हाईकोर्ट के जस्टिस एन सेंथिलकुमार इससे जुड़ी याचिका पर सुनवाई करेंगे. इस याचिका में है कि जब तक जांच पूरी न हो जाए.
एक्टर विजय की रैली में हुई भगदड़ में अब तक 40 लोगों की मौत, मद्रास हाईकोर्ट में एक पीड़ित की याचिका पर सुनवाई
|
Vijay Rally Stampede : मद्रास हाईकोर्ट के जस्टिस एन सेंथिलकुमार इससे जुड़ी याचिका पर सुनवाई करेंगे. इस याचिका में है कि जब तक जांच पूरी न हो जाए. अभिनेता विजय की पार्टी तमिलगा वेन्नी कझगम (टीवीके) को सार्वजनिक सभा आयोजित करने पर रोक लगे. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि विजय के पहुंचने से ठीक पहले बिजली चली गई थी. सड़कों पर अचानक से भारी भीड़ जमा हो गई थी. अफरा - तफरी मच गई. इस भगदड़ में कई लोग घायल हो गए. बताया गया कि कुछ पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण दम घुटना था. घटना के बाद भयावह तस्वीरें निकल आईं. बिखरे जूते, चप्पल, फटे कपड़े, टूटे डंडे और कुचली हुई बोतलें भगदड़ की.
एक्टर विजय ने पार्टी के X हैंडल से एक पोस्ट किया है, जिसमें लिखा कि कल करूर में जो हुआ, उसका दुख बयां करने के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं. मैं मृतकों के परिजन को 20 लाख और घायलों को 2 लाख की मदद देना चाहता हूं. एक्टर विजय की रैली में भगदड़ हुई. इस भगदड़ में अब तक आए आंकड़ों के मुताबिक, 40 लोगों की मौत हो चुकी है. 51 लोग गंभीर रूप से घायल हैं. मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है. पार्टी ने इस भगदड़ को साजिश बताया. TVK के नेताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है.
पीएमओ ने दो - दो लाख रुपए की राशि देने की घोषणा
पीएम मोदी के कार्यालय की तरफ से दो - दो लाख रुपए की राशि देने की घोषणा की गई है. घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे. पीएम मोदी ने शनिवार को इस घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया. उन्होंने कहा था कि मेरी संवेदनाएं उन परिवारों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है। इस कठिन समय में ईश्वर उन्हें शक्ति प्रदान करे.
उन्होंने कहा था कि जिला कलेक्टर को निर्देश दिया है कि वे भीड़ में फंसकर बेहोश हुए और अस्पताल में भर्ती हुए लोगों को तुरंत चिकित्सा सुविधा प्रदान करें. मैंने पड़ोसी तिरुचिरापल्ली ज़िले के मंत्री को भी युद्धस्तर पर सभी आवश्यक सहायता प्रदान करने का निर्देश दिया है. इसके अलावा, मैंने एडीजीपी से बात करके स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए त्वरित कार्रवाई करने को कहा है. मैंने जनता से डॉक्टरों और पुलिस के साथ सहयोग करने का अनुरोध किया है.
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/kupwara-security-forces-foil-infiltration/48441