प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

आजम खान सीतापुर जेल से हुए रिहा..

आजम खान सीतापुर जेल से हुए रिहा, बीयर बार पर कब्जे से जुड़े मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट से मिली थी जमानत

Azam Khan : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व मंत्री आजम खान 23 महीने बाद रिहा हो गए हैं. 5 दिन पहले बीयर बार पर कब्जे से जुड़े मुकदमे में इलाहाबाद हाईकोर्ट से जमानत मिली थी.

आजम खान सीतापुर जेल से हुए रिहा बीयर बार पर कब्जे से जुड़े मामले में  इलाहाबाद हाईकोर्ट से मिली थी जमानत

आजम खान सीतापुर जेल से हुए रिहा, बीयर बार पर कब्जे से जुड़े मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट से मिली थी जमानत |

Azam Khan : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व मंत्री आजम खान 23 महीने बाद रिहा हो गए हैं. 5 दिन पहले बीयर बार पर कब्जे से जुड़े मुकदमे में इलाहाबाद हाईकोर्ट से जमानत मिली थी. जेल से आजम को लेने के लिए आजम के बड़े बेटे अदीब और समर्थकों के साथ पहुंचे. 

फरवरी 2020 में पहली बार आजम खान को गिरफ्तार किया गया. सुरक्षा कारणों को देखते हुए सीतापुर जेल शिफ्ट कर दिया गया था. आजम 27 महीने जेल में रहे थे. इसके बाद उन्हें जमानत मिली थी. 18 अक्टूबर 2023 को दोबारा जेल गए थे. अब 23 महीने बाद आजम खान जेल से बाहर आए हैं. आजम खान के खिलाफ 104 मुकदमें दर्ज हैं. 

मुरादाबाद सांसद रुचि वीरा भी पहुंचीं

आजम जेल से रामपुर जा रहे हैं. आजम खान को लेने के लिए मुरादाबाद सांसद रुचि वीरा भी पहुंचीं. 200 से ज्यादा कार्यकर्ता भी हैं. धारा 144 लगी थी. इसको देखते हुए समर्थकों को जेल से दूर किया गया. इस दौरान 25 कार्यकर्ताओं की गाड़ियों का चालान भी कटा. पुलिस का कहना था कि ये सब नो पार्किंग जोन में खड़ी थीं.

आजम खान को सुबह 9 बजे रिहा होना था लेकिन कागजी कार्रवाई की वजह से उन्हें रिहा होने में देर हो गई. आजम खान पर रामपुर कोर्ट में एक केस चल रहा था. जिसमें 6 हजार रुपए के जुर्माने का आदेश दिया गया. जुर्माना भरा नहीं था. रामपुर कोर्ट में जुर्माना भरा गया. ईमेल के जरिए इसकी सूचना सीतापुर जेल को दी गई. आजम के खिलाफ 104 मुकदमें दर्ज हैं. रामपुर में 93 मामले दर्ज किए गए हैं. 12 मुकदमों में फैसला सुनाया जा चुका है. कुछ में बरी किए गए हैं.

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/breaking-story/india/120/breaking/f27da964/6c17fb20/breakingdetails/the-gst-savings-festival-has-begun-47849

Related to this topic: