प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

केंद्रीय मंत्री शांतनु के समर्थकों का महासम्मेलन

एसआइआर के विरोध में टीएमसी विधायक ममता बाला समर्थकों का सामूहिक अनशन शुरू

कोलकाता। टीएमसी सांसद ममता बाला ठाकुर समर्थक मतुया समुदाय के दलितों ने एसआइआर के विरोध में 5 नवंबर से ठाकुरनगर में अनशन शुरू किया है। ममता बाला ठाकुर अनशन में हिस्सा नहीं ले पाई।

एसआइआर के विरोध में टीएमसी विधायक ममता बाला समर्थकों का सामूहिक अनशन शुरू

मतुआ समुदाय बंटा

एसआइआर के विरोध में टीएमसी विधायक ममता बाला समर्थकों का सामूहिक अनशन शुरू

एसआइआर के समर्थन में भाजपा नेता व केंद्रीय मंत्री शांतनु ठाकुर के समर्थकों का महासम्मेलन

कोलकाता। टीएमसी सांसद ममता बाला ठाकुर समर्थक मतुया समुदाय के दलितों ने एसआइआर के विरोध में 5 नवंबर से ठाकुरनगर में अनशन शुरू किया है। ममता बाला ठाकुर अनशन में हिस्सा नहीं ले पाई। उनके समर्थकों के अनशन कार्यक्रम के विरोध और एसआइआर के समर्थन में भाजपा नेता व केंद्रीय जहाज राज्य मंत्री शांतनु ठाकुर के समर्थक मतुया समुदाय के दलितों ने महासम्मेलन किया। 
ममता बाला ठाकुर के समर्थक मतुया समुदाय के दलितों को भय है कि एसआइआर के दौरान उनके नाम को वोटर लिस्ट से हटा दिए जाएंगे। उनके नाम को  हटाने के लिए ही एसआइआर किया जा रहा है। इस समुदाय के अनेक दलित वोटर भी नहीं बन पाए हैं। उन्हें अभी भी यहां का बाशिंदा नहीं माना जा रहा है। उनकी मांग है कि एसआइआर के दौरान वोटर लिस्ट से उनके एक भी नाम नहीं हटाए जाए और दूसरे जो दलित अभी तक वोटर नहीं बनाए गए हैं उन्हें वोटर बनाए जाएं। उनकी ये मांगें जब तक नहीं पूरी होगी, वे अनशन करते रहेंगे। अनशन कार्यक्रम में ममता बाला ठाकुर भी हिस्सा लेंगी। 
दूसरी तरफ ममता बाला ठाकुर के समर्थक मतुया समुदाय के दलितों के अनशन कार्यक्रम के विरोध में भाजपा नेता व केंद्रीय जहाज राज्य मंत्री शांतनु ठाकुर के समर्थक मतुय़ा समुदाय के दलितों ने महासम्मेलन किया। सम्मेलन में हिस्सा लेते हुए केंद्रीय मंत्री शांतनु ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और टीएमसी नेता ममता बाला ठाकुर मतुया समुदाय के दलितों में एसआइआर का भय पैदा कर रही हैं। वे भ्रम और झूठ के आधार पर मतुया समुदाय के दलितों में साख बढ़ाना चाहती है। केंद्रीय मंत्री ने साफ किया कि बांग्लादेश से आए मतुया समुदाय सभी दलित अब भारत के नागरिक है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऐसा कानून बना दिया है। मतुया समुदाय के एक भी दलित का नाम वोटर लिस्ट से नहीं हटाया जाएगा। वोटर लिस्ट से एक भी दलित का नाम हटा तो बीजेपी और वे खुद उसका नाम वोटर लिस्ट में शामिल कराएंगे। 
केंद्रीय मंत्री शांतनु ठाकुर ने ममता बनर्जी की आलोचना की और कहा कि उन पर मतुय समुदाय के दलितों को भयभीत करने का आरोप लगाया। ममता बनर्जी ने टीएमसी की महारैली में यह कह कर मतुया समुदाय के दलितों को डराया कि केंद्र सरकार मतुया समुदाय के दलितों को बांग्लादेश भेज देगी। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी को सत्ता से हटने का भय सता रहा है इसलिए वे एसआइआर के नाम से भय दिखा रही है। उन्होंने महासम्मेलन में अपने समर्थक मतुया समुदाय के दलितों को टीएमसी नेता ममता बाला ठाकुर और उनके समर्थक मतुया समुदाय के दलितों से सावधान रहने के लिए चेताया। उन्होंने दावा किया कि उनके समर्थकों का महासंघ ही मतुया समुदाय का असली महासंघ है।

यह भी पढे़ंःhttps://www.primenewsnetwork.in/india/rajnath-singh-reaction-to-rahul-gandhi-statement-soldiers-have-only-one-religion/96659

'जवानों का एक ही धर्म...सैन्य धर्म, राजनीति में न घसीटें', राहुल गांधी के बयान पर राजनाथ सिंह की प्रतिक्रिया

यह भी पढेंःhttps://www.primenewsnetwork.in/india/up-illegal-dharmantaran-case-high-court/96646

हाईकोर्ट ने अवैध धर्मातरण कानून में झूठा फंसाये गये युवक को रिहा करने का दिया आदेश

Related to this topic: