प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

बंगाल में भाजपा का ऐतिहासिक उलटफेर

पश्चिम बंगाल में ढहा ममता बनर्जी का किला, भाजपा को मिली ऐतिहासिक जीत

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के परिणाम में भारतीय जनता पार्टी ने बड़ा उलटफेर कर दिया है। ने इतिहास रचते हुए 148 सीटों के अहम आधे के आंकड़े को पार लिया है।

पश्चिम बंगाल में ढहा ममता बनर्जी का किला भाजपा को मिली ऐतिहासिक जीत

BJP Sweeps West Bengal Elections, Mamata Loses Bhawanipur |

कोलकाता (पश्चिम बंगाल)। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के परिणाम में भारतीय जनता पार्टी ने बड़ा उलटफेर कर दिया है। ताज़ा रुझानों में भाजपा पश्चिम बंगाल विधानसभा में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। भाजपा ने इतिहास रचते हुए 148 सीटों के अहम आधे के आंकड़े को पार लिया है। खबर लिखे जाने तक भाजपने 161 सीटें जीत ली हैं और 47 सीटों पर आगे चल रही है। इसके उलट, ममता बनर्जी की TMC ने 56 सीटें जीती हैं और 23 सीटों पर आगे चल रही हैं।

अपनी सीट भी नहीं बचा पाई सीएम ममता, सुवेंदु अधिकारी जीते

16वें राउंड तक यह मुकाबला बेहद रोमांचक और कांटे का बना रहा लेकिन 20वें और अंतिम राउंड आते आते सुवेंदु अधिकारी ने जबरदस्त वापसी की। अंतिम राउंड में उनको मिले वोटों का आंकड़ा 73917 पर पहुंच गया और उन्होंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को 15105 वोटों के अंतर से हराकर प्रचंड जीत हासिल की। तृणमूल कांग्रेस (TMC) प्रमुख ममता बनर्जी को 20वें राउंड तक कुल 58812 वोट मिले। यह टीएमसी और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है कि वे खुद अपना सीट भी नहीं बचा पाई हैं।

पश्चिम बंगाल में खिला कमल: पीएम मोदी

पश्चिम बंगाल में भाजपा की प्रचंड जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुशी जाहिर की है। उन्होंने अपने 'एक्स' पोस्ट में लिखा, "पश्चिम बंगाल में कमल खिल उठा है! वर्ष 2026 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव अविस्मरणीय रहेंगे। जनशक्ति की जीत हुई है और भाजपा के सुशासन की राजनीति को यहां के लोगों का भरपूर आशीर्वाद मिला है। इस ऐतिहासिक विजय के लिए बंगाल के अपने भाई-बहनों का हृदय से आभारी हूं। जनता-जनार्दन ने भाजपा को अभूतपूर्व जनादेश दिया है। मैं उन्हें विश्वास दिलाता हूं कि हमारी पार्टी पश्चिम बंगाल के लोगों के सपनों और आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेगी। हमारी डबल इंजन सरकार समाज के सभी वर्गों के लिए समान अवसर और सम्मान सुनिश्चित करेगी।"

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/tmc-office-vandalised-in-howrah-amid-rising-bengal-tensions/182558

हावड़ा में TMC दफ़्तर में तोड़फोड़, बंगाल में सियासी हिंसा तेज

Related to this topic: