आज दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक देशभर के निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर NEET UG की परीक्षा संचालित होंगी।
नई दिल्ली। NTA आज NEET UG 2026 की पुनर्परीक्षा का आयोजित कर रही है। यह परीक्षा दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक देशभर के निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर संपन्न होगी। पुनर्परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचने की सलाह दी गई है, ताकि प्रवेश और सत्यापन की सभी औपचारिकताएं बिना किसी परेशानी के पूरी की जा सकें।
NEET (UG) अभ्यर्थियों के लिए NTA ने जारी किए अहम दिशा-निर्देश
एनटीए ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय के बाद किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। इसलिए उम्मीदवारों को रिपोर्टिंग समय का विशेष ध्यान रखने और अपने प्रवेश पत्र में दिए गए सभी निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है।
एडमिट कार्ड और एक वैध फोटो पहचान पत्र साथ लाना होगा
परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों के लिए एडमिट कार्ड और एक वैध फोटो पहचान पत्र साथ लाना अनिवार्य है। इसके अलावा, परीक्षा के दौरान केवल पारदर्शी पानी की बोतल साथ ले जा सकते हैं। इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच, कैलकुलेटर इत्यादि ले जाने की अनुमति नही होगी।
ड्रेस कोड को लेकर भी दिशा-निर्देश जारी
एनटीए ने ड्रेस कोड को लेकर भी दिशा-निर्देश जारी किए हैं। अभ्यर्थियों को हल्के रंग के आधे बाजू के कपड़े एवं चप्पल या सैंडल पहनकर आने की सलाह दी गई है,। यदि किसी अभ्यर्थी को स्वास्थ्य या अन्य विशेष परिस्थितियों के कारण अतिरिक्त सुविधा की आवश्यकता है, तो उसे निर्धारित नियमों के अनुसार आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे।
परीक्षा से पहले अपने एडमिट कार्ड जांचने कि अपील
एजेंसी ने सभी उम्मीदवारों से अपील की है कि वे परीक्षा से पहले अपने एडमिट कार्ड पर अंकित विवरणों की एक बार फिर से जांच कर लें । साथ ही परीक्षा केंद्र पर अनुशासन बनाए रखें एवं सभी निर्देशों का पालन करें, ताकि परीक्षा प्रक्रिया सुचारु रूप से संपन्न हो सके और अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।
यह भी पढ़ेंः सीएम योगी के भाषण के दौरान मंच पर कुर्सी फेंककर चले गए बीजेपी एमएलसी, वीडियो वायरल