सीबीआई ने बैंक धोखाधड़ी की जांच के तहत रिलायंस कैपिटल के पूर्व मुख्य वित्तीय अधिकारी अमित बापन्ना को चार दिन की हिरासत में लिया है।
CBI Arrests Former Reliance Capital CFO Amit Bapanna in Alleged Bank Fraud Case |
नई दिल्ली,(भारत)। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने शनिवार को रिलायंस समूह से जुड़े मामलों की चल रही जांच के सिलसिले में रिलायंस कैपिटल लिमिटेड के पूर्व मुख्य वित्तीय अधिकारी अमित बापन्ना को गिरफ्तार किया है। जांच में यह सामने आया कि अगस्त 2014 से दिसंबर 2019 के बीच रिलायंस कैपिटल लिमिटेड में मुख्य वित्तीय अधिकारी (CFO) के रूप में कार्यरत अमित बापन्ना कंपनी के वित्तीय मामलों के प्रबंधन से जुड़े प्रमुख निर्णयकर्ताओं में शामिल थे।
आरबीआई के दिशानिर्देशों के विपरीत दिया ऋण
सीबीआई ने कहा, कि उन्होंने कथित तौर पर मध्यस्थ और बिचौलिया कंपनियों को ऋण देने की सुविधा प्रदान की और उन्हें मंजूरी दी। जबकि, इस तरह का ऋण देना आरबीआई के दिशानिर्देशों के विपरीत है। जांच में यह भी पता चला, कि आरसीएफएल द्वारा लिए गए ऋण को इन मध्यस्थ संस्थाओं के माध्यम से रिलायंस एडीए समूह की विभिन्न कंपनियों, जिनमें रिलायंस कैपिटल लिमिटेड, रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड और रिलायंस पावर लिमिटेड शामिल हैं, को भेजा किया गया।
4 जुलाई 2026 को हुए गिरफ्तार अमित
इस मामले में उनकी हिरासत के लिए सीबीआई ने मुंबई स्थित सीबीआई मामलों के माननीय विशेष न्यायाधीश से पेशी वारंट प्राप्त किया। जिसके बाद, उन्हें 4 जुलाई 2026 को गिरफ्तार कर मुंबई स्थित सीबीआई विशेष न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। न्यायालय ने आगे की पूछताछ के लिए आरोपी को चार दिनों की सीबीआई हिरासत में भेज दिया है। (एएनआई)
यह भी पढ़ेंः सूर्यदेव की आराधना से जीवन में आता है तेज, ऊर्जा और सकारात्मकता