सिविल लाइन क्षेत्र के एक होटल में छत्तीसगढ़ की महिला के साथ दुष्कर्म किया गया। आरोपी ने शादी का झांसा देकर पीड़ित को सागर बुलाया। दोनों की पहचान मेट्रीमोनीयल साइट पर हुई थी।
शादी का झांसा देकर छत्तीसगढ़ की महिला से दुष्कर्म
सिविल लाइन क्षेत्र के एक होटल में छत्तीसगढ़ की महिला के साथ दुष्कर्म किया गया। आरोपी ने शादी का झांसा देकर पीड़ित को सागर बुलाया। दोनों की पहचान मेट्रीमोनीयल साइट पर हुई थी। मामले में पीड़ित ने सिविल लाइन थाने में शिकायत की है। पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है
मेट्रीमोनियल साइट पर हुई पहचान
पुलिस के अनुसार, छत्तीसगढ़ के कोरबा की रहने वाली 38 वर्षीय महिला ने बताया कि वह तलाकशुदा है। वर्ष 2022 में उसका तलाक हुआ और उसके दो बच्चे हैं। वह सिलाई का काम कर परिवार चलाती है।
आरोपी ने खुद को आर्मी जवान बताया
करीब एक माह पहले मेट्रीमोनियल साइट पर उसकी मुलाकात शंभू सुमन पिता सरजुन प्रसाद से हुई। आरोपी ने खुद को आर्मी का जवान बताया और कहा कि उसकी पत्नी की मौत 10 साल पहले हो चुकी है। उसने दोबारा शादी करने की इच्छा जताई।
परिवार के साथ सागर पहुंची पीड़िता
आरोपी ने महिला से सागर आने को कहा, जहां दोनों पक्षों की मौजूदगी में शादी करने की बात कही। महिला अपने परिवार के साथ 15 नवंबर को सागर आई। मकरोनिया चौराहे पर आरोपी मिला और सिविल लाइन के एक होटल में लेकर आया। दो कमरे बुक कर रुकवाया।
मंदिर ले जाकर मंगलसूत्र पहनाया
इस दौरान आरोपी महिला को सिविल लाइन के एक मंदिर ले गया और वहां मंगलसूत्र पहनाकर शादी का भरोसा दिया। इसके बाद दोनों होटल लौट आए।
होटल में शादी का हवाला देकर दुष्कर्म
देर रात होटल में आरोपी ने शादी का हवाला देते हुए पीड़ित के साथ दुष्कर्म किया। अगले दिन उसने कहा कि उसे आर्मी की इमरजेंसी ड्यूटी पर जाना है।
यह भी पढ़े: ब्रिटेन-फ्रांस-जर्मनी ने रूस को आक्रांता कहा
https://www.primenewsnetwork.in/india/uk-france-germany-call-russia-aggressor/99723