प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

राहुल गांधी के खिलाफ टिप्पणी को लेकर कांग्रेस ..

राहुल गांधी के खिलाफ टिप्पणी को लेकर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा का बयान, कहा - 'भाजपा वैचारिक लड़ाई हार रही है तो..'

Pawan Kheda : कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता पवन खेड़ा ने रविवार को कहा कि भाजपा वैचारिक लड़ाई हार रही है तो उसके प्रवक्ता और नेता राहुल गांधी को मारने की धमकी दे रहे हैं.

राहुल गांधी के खिलाफ टिप्पणी को लेकर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा का बयान कहा -  भाजपा वैचारिक लड़ाई हार रही है तो

राहुल गांधी के खिलाफ टिप्पणी को लेकर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा का बयान, कहा - 'भाजपा वैचारिक लड़ाई हार रही है तो..' |

Pawan Kheda : कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता पवन खेड़ा ने रविवार को कहा कि भाजपा वैचारिक लड़ाई हार रही है तो उसके प्रवक्ता और नेता राहुल गांधी को मारने की धमकी दे रहे हैं. वे टीवी पर राहुल गांधी के खिलाफ की गई टिप्पणी पर बात कर रहे थे. 

कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने एक वीडियो में कहा, अहिंसा कायरता की आड़ नहीं होती है और वीरता का सर्वोच्च गुण है. यह गुण हमने आजादी के आंदोलन में देखा, जब अहिंसा के रास्ते से अंग्रेजों को हराया, जो वैचारिक लड़ाई होती है, उसके हथियार गोला-बारूद और बंदूक नहीं होते, उसके हथियार विचार होते हैं, लेकिन जब प्रतिद्वंद्वी के पास विचार के हथियार नहीं होते हैं तो वे हिंसा का सहारा लेते हैं.

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा कि राहुल गांधी को छाती पर गोली मारनी चाहिए. इस पर कोई एक्शन नहीं हुआ है. उन्होंने कहा कि इससे पहले, सीआरपीएफ ने कई बार चिट्ठियां लिखीं. उन चिट्ठियों को लीक किया गया. राहुल गांधी की सुरक्षा को लेकर चिट्ठियां लिखी गईं. इससे षड्यंत्र की बू आती है. यह वही लोग हैं, जो वैचारिक लड़ाई में हार रहे हैं, जिनके पास विचार को विचार से परास्त करने के हथियार नहीं हैं.

कांग्रेस की तरफ से उठाए जा रहे मुद्दों से

कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा, पहले गालियों का इस्तेमाल करके राहुल गांधी को चुप कराने की कोशिश की गई. अब गोलियों की धमकी दी जा रही है. कश्मीर से कन्याकुमारी तक लोग कांग्रेस की तरफ से उठाए जा रहे मुद्दों से आकर्षित होकर राहुल गांधी से जुड़ रहे हैं और यह विरोधियों को पच नहीं रहा है.

कांग्रेस पार्टी ने कहा था कि आरएसएस-भाजपा विचारधारा के खिलाफ राहुल गांधी की निडर लड़ाई ने उन्हें झकझोर दिया है, हालांकि कोई भी धमकी या हिंसा उन्हें भारत के लोगों के लिए खड़े होने और संविधान की रक्षा करने से नहीं रोक पाएगी.

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/major-action-by-municipal-corporation-regarding/48538

Related to this topic: